The UP Board Class 12 Hindi question paper with solutions (Set 301 BE) is available here for free download. UP Board Class 12 Hindi 2026 was conducted by the Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) on February 18, 2026, as a 100-mark paper of 14 questions to be solved in 3 hours 15 minutes.

UP Board Class 12 Hindi Question Paper with Solutions (Set 301 BE) Download PDF Check Solutions

UP Board Class 12 Hindi 2026 (Set 301 BE) Questions with Solutions

Question 1:

'ब्राह्मण' पत्रिका प्रकाशित हुई थी —

  • (A) द्विवेदी युग में
  • (B) छायावाद युग में
  • (C) भारतेन्दु युग में
  • (D) प्रगतिवाद युग में

Question 2:

'आवारा मसीहा' रचना की विधा है —

  • (A) कहानी
  • (B) जीवनी
  • (C) नाटक
  • (D) उपन्यास

Question 3:

राहुल सांकृत्यायन की रचना है —

  • (A) 'राष्ट्र जीवन की दिशा'
  • (B) 'आखिरी चट्टान'
  • (C) 'घुमक्कड़ शास्त्र'
  • (D) 'अपने अपने अजनबी'

Question 4:

द्विवेदी युग के लेखक हैं —

  • (A) चतुरसेन शास्त्री
  • (B) अध्यापक पूर्ण सिंह
  • (C) रामकृष्ण दास
  • (D) डॉ. नगेन्द्र

Question 5:

'कंकाल' उपन्यास के लेखक हैं —

  • (A) प्रेमचन्द
  • (B) उदयशंकर भट्ट
  • (C) इलाचन्द्र जोशी
  • (D) जयशंकर प्रसाद

Question 6:

हिन्दी साहित्य के प्रथम कवि के रूप में प्रतिष्ठा है —

  • (A) विद्यापति को
  • (B) रैदास को
  • (C) सरहपा को
  • (D) चन्दबरदाई को

Question 7:

हिन्दी साहित्य में शृंगार काल कहा जाता है —

  • (A) आदिकाल को
  • (B) भक्तिकाल को
  • (C) रीतिकाल को
  • (D) छायावाद को

Question 8:

'नौकाविहार' की रचना पन्त ने किस स्थान पर की है?

  • (A) रामगढ़
  • (B) काला काँकर
  • (C) प्रयाग
  • (D) आँसी

Question 9:

कितनी नावों में कितनी बार काव्यसंग्रह के रचयिता हैं

  • (A) रामधारी सिंह 'दिनकर'
  • (B) शमशेर बहादुर सिंह
  • (C) 'अज्ञेय'
  • (D) भवानी प्रसाद मिश्र

Question 10:

इनमें से छायावादी कवि हैं —

  • (A) मुकुटधर पाण्डेय
  • (B) शमशेर बहादुर सिंह
  • (C) मुक्तिबोध
  • (D) बालमुकुन्द गुप्त

Question 11:

निम्नलिखित गद्यांश के नीचे दिये गये प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
पृथ्वी पर निवास करने वाले जनों का विस्तार अनंत है — नगर और जनपद, पुर और गाँव, जंगल और पर्वत, नाना प्रकार के जनों से भरे हुए हैं। ये जन अनेक प्रकार की भाषाएँ बोलनेवाले और अनेक धर्मों के माननेवाले हैं, फिर भी ये मातृभूमि के पुत्र हैं और इस कारण उनका सौहार्द भाव अखण्ड है। सभ्यता और रहन-सहन की दृष्टि से जन एक-दूसरे से आगे-पीछे हो सकते हैं, किन्तु इस कारण से मातृभूमि के साथ उनका जो सम्बन्ध है, उसमें कोई भेदभाव उत्पन्न नहीं हो सकता। पृथ्वी के विशाल प्रांगण में सब जातियों के लिए समान क्षेत्र है।

क) प्रस्तुत गद्यांश के पाठ का शीर्षक और लेखक का नाम लिखिए।
ख) पृथ्वी पर रहनेवाले कहाँ भरे हुए हैं?
ग) लेखक ने मातृभूमि का पुत्र किसे कहा है?
घ) मातृभूमि को लेकर किसमें भेदभाव नहीं है?
ङ) सब जातियों के लिए कौनसा क्षेत्र समान है?


Question 12:

निम्नलिखित गद्यांश के नीचे दिये गये प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
भारत के अनेक महापुरुष, जिनकी भारतीय परम्परा और संस्कृति के प्रति अनन्य निष्ठा है, इन बुराइयों के विरुद्ध लड़े। आज के अनेक आर्थिक और सामाजिक विधानों की हम जाँच करें, तो पता चलेगा कि वे हमारी सांस्कृतिक चेतना के क्षीण होने के कारण युगानुकूल परिवर्तन और परिवर्धन की कमी से बनी हुई रूढ़ियाँ, परकियों के साथ संघर्ष की परिस्थिति से उत्पन्न माँग को पूरा करने के लिए अपनाए गए उपाय अथवा परकियों द्वारा थोपी गयी या उनका अनुकरण कर स्वीकार की गई व्यवस्थाएँ मात्र हैं। भारतीय संस्कृति के नाम पर उन्हें जिन्दा नहीं रखा जा सकता।

क) प्रस्तुत गद्यांश के पाठ का नाम और लेखक का नाम लिखिए।
ख) कौन लोग बुराइयों के प्रति लड़े थे?
ग) संस्कृति के क्षीण होने का क्या प्रभाव पड़ा है?
घ) युगानुकूल परिवर्तन पर रूढ़ियाँ कैसे प्रभावी रहीं?
ङ) भारतीय संस्कृति के नाम पर किसे जिन्दा नहीं रखा जा सकता?


Question 13:

निम्नलिखित पद्यांशों पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
कबहुँ होत सत चंद कबहुँ प्रगटत दुरि भाजत। पवन रावन बस बिम्ब रूप जल में बहु साजत॥ मनु ससि भरि अनुराग जमुन जल लोटत डोलै। कै तरंग की डोर हिंडोरनि करत कलोलै॥ कै बालगुड़ी नभ में उड़ी सोहत इत उत धावती। कै अवगाहत डोलत कोऊ ब्रजरमनी जल आवती॥

क) प्रस्तुत पद्यांश के कविता का शीर्षक और रचयिता का नाम लिखिए।
ख) कवि यमुना के जल में पड़े प्रतिबिम्ब को देखकर क्या अनुभव करता है?
ग) जल की तरंगों में कवि कैसा अनुभव करता है?
घ) 'मनु ससि भरि अनुराग जमुन जल लोटत डोलै' में कौनसा अलंकार है?
ङ) यमुना नदी के जल में कवि किसके आगमन का अनुभव करता है?


Question 14:

निम्नलिखित पद्यांशों पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
बरस तू बरस-बरस रसधार। पार ले चल तू मुझको, बहा, दिखा मुझको भी निज गर्जन-भैरव-संसार। उथल-पुथल कर हृदय मचा हलचल। चल रे चल, मेरे पागल बादल।

क) प्रस्तुत पद्यांश के कविता का शीर्षक और रचयिता का नाम लिखिए।
ख) किसे पार ले जाने की बात कवि करता है?
ग) 'गर्जन-भैरव-संसार' से कवि का क्या आशय है?
घ) हृदय में उथल-पुथल क्यों होता है?
ङ) 'मचा हलचल' — बादल से कवि का क्या आशय है?


Question 15:

निम्नलिखित में से किसी एक लेखक का जीवन परिचय देते हुए उनकी कृतियों तथा साहित्यिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए — i) दीनदयाल उपाध्याय ii) वासुदेव शरण अग्रवाल iii) हरिशंकर परसाई


Question 16:

निम्नलिखित में से किसी एक कवि का जीवन परिचय देते हुए उनकी कृतियों तथा साहित्यिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए — i) मैथिलीशरण गुप्त ii) सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' iii) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन 'अज्ञेय'


Question 17:

कहानी कला के तत्वों के आधार पर 'बहादुर' कहानी की समीक्षा कीजिए। (अधिकतम शब्द सीमा 80 शब्द)


Question 18:

'कर्मनाशा की हार' कहानी के प्रमुख पात्र का चरित्र चित्रण कीजिए।


Question 19:

स्वपठित खण्डकाव्य के आधार पर — 'रश्मिरथी' खण्डकाव्य की विशेषताएँ लिखिए। (अधिकतम शब्द सीमा 80 शब्द)


Question 20:

स्वपठित खण्डकाव्य के आधार पर — 'रश्मिरथी' खण्डकाव्य की प्रमुख घटनाओं का उल्लेख कीजिए। (अधिकतम शब्द सीमा 80 शब्द)


Question 21:

निम्नलिखित संस्कृत गद्यांश का संदर्भसहित हिन्दी में अनुवाद कीजिए।
संस्कृतसाहित्यस्य आदिकविः वाल्मीकिः, महर्षिव्यासः, कविकुलगुरुः कालिदासः अन्ये च भास-भारवि-भवभूत्यादयो महाकवयः स्वकीयैः ग्रन्थरत्नैः अद्यापि पाठकानां हृदि विराजन्ते। इयं भाषा अस्माभिः मातृसमं सम्माननीया वन्दनीया च, यतो भारतमातुः स्वातन्त्र्यं, गौरवम्, अखण्डत्वं सांस्कृतिकमेकत्वञ्च संस्कृतेनैव सुरक्षितुं शक्यन्ते। इयं संस्कृतभाषा सर्वासु भाषासु प्राचीनतमा श्रेष्ठा चास्ति। ततः सुसूक्तम् 'भाषासु मुख्या मधुरा दिव्या गीर्वाणभारती' इति।


Question 22:

निम्नलिखित संस्कृत गद्यांश का संदर्भसहित हिन्दी में अनुवाद कीजिए।
बौद्धयुगे इमे सिद्धान्ताः वैयक्तिक-जीवनस्य अभ्युत्थानाय प्रयुक्ताः आसन्। परमद्य इमे सिद्धान्ताः राष्ट्राणां परस्परमैत्री-सहयोग-कारणानि, विश्वबन्धुत्वस्य, विश्वशान्तेश्च साधनानि सन्ति। राष्ट्रनायकस्य श्रीजवाहरलाल-नेहरू-महोदयस्य प्रधानमन्त्रित्वकाले चीनदेशेन सह भारतस्य मैत्री पञ्चशीलसिद्धान्तानधिकृत्य एवाभवत्। यतो हि उभावपि देशौ बौद्धधर्मे निष्ठवन्तौ। आधुनिके जगति पञ्चशीलसिद्धान्ताः नवीनं राजनैतिकं स्वरूपं गृहीतवन्तः।


Question 23:

निम्नलिखित श्लोकों का ससंदर्भ हिन्दी में अनुवाद कीजिए।
ज्ञाने मौनं क्षमा शक्तौ त्यागे श्लाघाविपर्ययः। गुणा गुणानुबन्धित्वात् तस्य सत्प्रसवा इव॥


Question 24:

निम्नलिखित श्लोकों का ससंदर्भ हिन्दी में अनुवाद कीजिए।
उदेति सविता ताम्रः ताम्र एवास्तमेति च। सम्पत्तौ च विपत्तौ च महतामेकरूपता॥


Question 25:

निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में दीजिए — क) विदुषः ब्राह्मणस्य पत्नी कथं दुःखिनी आसीत्?


Question 26:

संस्कृतसाहित्यस्य अनुशीलनेन के गुणाः सञ्जायन्ते?


Question 27:

कविकुलगुरुः कः कथ्यते?


Question 28:

वसन्तकाले वृक्षाः कीदृशाः भवन्ति?


Question 29:

'वीर रस' के लक्षण का उल्लेख करते हुए उदाहरण दीजिए।


Question 30:

'शान्त रस' के लक्षण का उल्लेख करते हुए उदाहरण दीजिए।


Question 31:

'सन्देह' अलंकार की परिभाषा देते हुए उदाहरण दीजिए।


Question 32:

भ्रान्तिमान अलंकार की परिभाषा देते हुए उदाहरण दीजिए।


Question 33:

'दोहा' छन्द का परिभाषासहित उदाहरण दीजिए।


Question 34:

'सोरठा' छन्द का परिभाषासहित उदाहरण दीजिए।


Question 35:

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए — क) नयी शिक्षा नीति युवाओं के लिए वरदान है। ख) भारतीय संस्कृति का अवमूल्यन। ग) राजनीतिक पार्टियों की दिशाहीनता। घ) इंटरनेट देश की प्रगति के लिए उपयोगी है। ङ) नारी सशक्तिकरण।


Question 36:

नाविक का सन्धि विच्छेद है —

  • (A) नाव + इक
  • (B) न + अइक
  • (C) नौ + इक
  • (D) ना + इक

Question 37:

सच्चित का सन्धि विच्छेद है —

  • (A) सत + चित
  • (B) सत् + चित्
  • (C) सति + चित
  • (D) सत्य + चित

Question 38:

इतस्ततः में सन्धि है —

  • (A) स्वर
  • (B) व्यंजन
  • (C) विसर्ग
  • (D) दीर्घ

Question 39:

निम्नलिखित में से किसी एक शब्द का विग्रह करके समास का नाम लिखिए — i) नीलोत्पलम् ii) अनुरूपम् iii) चन्द्रशेखरः


Question 40:

आपके क्षेत्र में अनेक अनधिकृत मकान बनाये जा रहे हैं। उनकी रोकथाम के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखिए।


Question 41:

विद्यालय के छात्र/छात्राओं के साथ आप समाज सेवा के लिए जाना चाहते हैं। पिताजी से अनुमति प्राप्त करने के लिए एक पत्र लिखिए।


Question 42:

निम्नलिखित में से किसी एक शब्द का प्रत्यय लिखिए — i) चलित्वा ii) कर्तव्य iii) रमणीय


Question 43:

निम्नलिखित में से किसी एक शब्द के धातु एवं प्रत्यय का योग स्पष्ट कीजिए — i) भूत्वा ii) पठितव्य iii) शयनाय


Question 44:

रेखांकित पदों में से किसी एक पद में प्रयुक्त विभक्ति तथा तत्सम्बन्धी नियम का उल्लेख कीजिए — i) अयं छात्रः पादेन खञ्जः। ii) सुग्रीवः रामस्य सखा आसीत्। iii) नगरेषु प्रयागः श्रेष्ठः अस्ति।

UP Board Class 12 Hindi 2026 Exam Pattern and Marking Scheme Explained

UPMSP set this paper (Set 301 BE) in two sections - Section A on the prescribed Hindi textbooks, and Section B on Sanskrit translation and grammar.

  • Total questions: 14 questions across MCQs, comprehension passages (गद्यांश/पद्यांश), essay, khand-kavya (खण्डकाव्य) and kahani (कहानी) answers, and Sanskrit translation and grammar
  • Total marks: 100
  • Duration: 3 hours 15 minutes
  • Question types: objective MCQ, comprehension-based short answers, character sketches and essay-type long answers, and Sanskrit-Hindi translation
  • Internal choice: most short-answer, khand-kavya, kahani and translation questions offer an "अथवा" (OR) alternative - attempt only one from each pair

High-Weightage Sections in UP Board Class 12 Hindi 2026 to Focus On First

This paper leans heavily on the two comprehension passages and the Sanskrit translation questions, which together make up nearly a third of the paper.

  • Comprehension passages (Q3 gadyansh, Q4 padyansh): 20 of 100 marks combined
  • Sanskrit translation (Q8): 14 of 100 marks
  • Essay (Q11): 9 of 100 marks
  • Letter writing (Q13): 8 of 100 marks
  • Author/poet life sketches (Q5), kahani and khand-kavya (Q6, Q7): 15 of 100 marks combined

UP Board Class 12 Hindi Question Paper Analysis Video

Source: SKM study

How to Use the UP Board Hindi Question Paper for Practice

Treat this Set 301 BE paper as a timed mock before you check the solutions.

  • Attempt all 14 questions in 3 hours 15 minutes under exam conditions first
  • For every question offering an "अथवा" (OR) alternative, practise both options, not just the one you'd normally pick
  • Revise all khand-kavya (खण्डकाव्य) titles even though this set only asks about Rashmirathi, since a different set could ask about any of them
  • Review each answer against the step-by-step solution PDF, not just the final answer

UP Board Class 12 Hindi Student Reactions 2026

  • Reactions to this paper were mixed - the MCQ and grammar sections felt straightforward for students who had revised the textbook thoroughly, while the two long comprehension passages needed careful time management

UP Board Class 12 Hindi 2026 Question Paper FAQs

Ques. When was the UP Board Class 12 Hindi 2026 exam conducted?

Ans. UPMSP conducted the UP Board Class 12 Hindi 2026 exam on February 18, 2026, as part of the intermediate exams that ran from February 18 to March 12, 2026.

Ques. How many questions are there in the UP Board Class 12 Hindi 2026 paper, and is there any choice?

Ans. The paper has 14 questions worth 100 marks across two sections. Most of the short-answer, khand-kavya, kahani, translation and letter-writing questions offer an "अथवा" (OR) alternative - you only need to attempt one from each pair.

Ques. What is the marking scheme for UP Board Class 12 Hindi 2026?

Ans. The paper carries 100 marks in 3 hours 15 minutes across MCQs, comprehension passages, khand-kavya and kahani answers, an essay, letter writing, and Sanskrit translation and grammar questions.

Ques. Which sections had the highest weightage in UP Board Class 12 Hindi 2026 Set 301 BE?

Ans. The two comprehension passages (Q3, Q4) carried the most marks at 20 of 100 combined, followed by Sanskrit translation (Q8) at 14 marks and the essay (Q11) at 9 marks.

Ques. Where can I download the UP Board Class 12 Hindi 2026 question paper with solutions PDF for free?

Ans. You can download both the question paper and the full step-by-step solutions PDF for Set 301 BE from the table at the top of this page, for free.