CBSE conducted the Class 12 Hindi Core exam on February 19, 2024, from 10:30 AM to 1:30 PM. The CBSE Class 12 Hindi Core Question Paper 2024 Set 1 (2/5/1) with solutions is available for download here. The official CBSE question paper, the Collegedunia question paper PDF and the Collegedunia PDF with detailed solutions are given below.

Also Check: CBSE Class 12 Question Paper 2024 (All Subjects)

The question paper has 14 questions, all compulsory, for 80 marks in 3 hours, with 15 minutes of reading time:

  • Section A (Khand A) has objective (multiple choice) questions for 40 marks
  • Section B (Khand B) has descriptive questions for 40 marks
  • The unseen passages (poetry and prose), the textbooks Aroh and Vitan and Abhivyakti aur Madhyam are covered
  • Questions of both sections must be answered
  • Internal choice is given in Section B

CBSE Class 12 Hindi Core Set 1 - (2/5/1) Question Paper 2024 with Solution PDF

CBSE Class 12 Hindi Core 2024 Set 1 (2/5/1) Questions with Solutions

Comprehension:

तकनीक की हर नई छलांग उत्साह भी पैदा करती है और चिंता भी लाती है। ‘डीपमाइंड’ और ‘ओपनएआई’ जैसी कंपनियों द्वारा बनाए गए नए स्मार्ट चैटबॉट्स ने लोगों का मन मोह लिया है। इनमें इंसानों की तरह सवालों के जवाब देने की क्षमता है। ये बारीकियों की व्याख्या कर सकते हैं, साथ ही, तथ्यों को विश्वास के साथ साझा भी कर सकते हैं। ये चैटबॉट नए नहीं हैं। इंसानों के संवाद करने में सक्षम कंप्यूटर प्रोग्राम या चैटबॉट्स की अवधारणा का 1950 के दशक से ही एक इतिहास रहा है। शुरुआती चैटबॉट्स में से एक एलिजा है, जिसे 1960 के दशक में कंप्यूटर वैज्ञानिक जोसेफ वीजेनबाम ने प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकी का परीक्षण करने के लिए बनाया था। यह कीवर्ड और वाक्यांशों का जवाब देकर सहज ढंग से संवाद कर सकता था। चैटजीपीटी को अभी तक का सबसे उन्नत चैटबॉट माना जा रहा है।

चैटजीपीटी को ओपनएआई द्वारा विकसित किया गया है। यह भाषा का एक मॉडल है, जो इंसानों की तरह ही प्रतिक्रिया करता है। कुछ चैटबॉट ज्यादा जटिल संवाद करने में भी सक्षम होते हैं और समय के साथ अपनी प्रतिक्रियाओं को बेहतर बनाने के लिए मशीन लर्निंग एल्गोरिदम का उपयोग करते हैं। अभी चैटजीपीटी सहित अधिकांश चैटबॉट्स अपने लिए सूचनाएँ एक विशाल, लेकिन एक सीमित दायरे से ही प्राप्त करते हैं। जैसे चैटजीपीटी का

Read More ताजा संस्करण 2021 के अंत तक संचित हुई सूचनाओं तक सीमित है। चैटबॉट अपनी प्रतिक्रिया में कहीं अधिक मुखर हैं और किसी जिज्ञासा पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करते हैं जबकि ऐसा करना गूगल या बिंग के लिए मुश्किल है। हालाँकि, चैटजीपीटी की इंसानों जैसी प्रतिक्रिया में सूचना स्रोत का जिक्र नहीं होता और न ही कोई लिंक या उद्धरण दिया जाता है। इसके साथ आसान बातचीत ने दुनियाभर में धूम मचा दी है। उत्साही लोग तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। हर संवाद के साथ चैटबॉट का भी परीक्षण और प्रशिक्षण चल रहा है।

फिर भी एक चैटबॉट सब कुछ नहीं जानता, जबकि इसका इजहार या इसकी अभिव्यक्ति या लेखन इंसानों की तरह ही है। इसकी जानकारी गलत और दोषपूर्ण भी हो सकती है। इनको अभी भी कई बाधाओं या हदों को पार करना है, सूचनाओं को बढ़ाना है। कई भाषाओं के विकल्पों के साथ डिजिटल संचार पाठ से आवाज की ओर बढ़ रहा है। हर शब्द स्वरबद्ध होता जा रहा है। एलेक्सा जैसे सर्च इंजन और आवाज आधारित अन्य सहायकों से आगे जाने के लिए चैटबॉट्स को ज्यादा सूचनाओं की जरूरत पड़ेगी। लोगों की जिज्ञासाओं को शब्दों से ही नहीं स-स्वर शांत करना होगा।

स्पैरो चैटबॉट जीपीटी की तुलना में कुछ बेहतर है। जल्द ही गलत सवालों को पहचानने वाले चैटबॉट भी आ जाएँगे। अगर समझदारी से इस्तेमाल हुआ, तो चैटबॉट हमारे बहुत काम आएँगे।


Question 1(i):

चैटबॉट्स से अभिप्राय है –

  • (A) स्कूल में बच्चों को पढ़ाने वाली रोबोटिक मशीन
  • (B) अंतरिक्ष में छिपे रहस्यों का पता लगाने वाली मशीन
  • (C) ऐसी रोबोटिक मशीन जिससे मनुष्य बात कर सके
  • (D) ऐसी रोबोटिक मशीन जो मनुष्य का काम कर सके

Question 1(ii):

चैटबॉट्स द्वारा लोगों का मन मोहने का कारण इनमें से नहीं है :

  • (A) इंसानों से संवाद करना।
  • (B) विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी जानकारी प्रदान करना।
  • (C) तथ्यों को विश्वसनीय ढंग से प्रस्तुत करना।
  • (D) सूचना के स्रोतों की जानकारी प्रदान करना।

Question 1(iii):

गूगल या बिंग की तुलना में चैटबॉट्स के अधिक प्रभावशाली होने का कारण है –

  • (A) उपयोगकर्ता के साथ सहज ढंग से संवाद करना।
  • (B) प्रतिक्रिया में मुखर होना और जिज्ञासा पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना।
  • (C) छात्रों द्वारा अपना होमवर्क करने या निबंध लिखने में इसका प्रयोग करना।
  • (D) अपनी बात के समर्थन में सूचना स्रोत का उल्लेख करना।

Question 1(iv):

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

(I) चैटबॉट्स जटिल संवाद करने में सक्षम हैं।

(II) चैटबॉट्स का विकास मानव जीवन के एकाकीपन को दूर करने में सक्षम है।

(III) चैटबॉट्स मानव द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब अपने विवेक के आधार पर देता है।

(IV) भविष्य में चैटबॉट्स सही गलत को पहचानने में सक्षम होंगे।

गद्यांश के अनुसार कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

  • (A) केवल कथन (I) सही है।
  • (B) केवल कथन (III) सही है।
  • (C) कथन (I) और (IV) सही हैं।
  • (D) कथन (II) और (III) सही हैं।

Question 1(ix):

निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प चुनकर लिखिए :

कथन : तकनीकी प्रगति उत्साह के साथ-साथ चिंता का कारण भी है।

कारण : यह जीवन को सरल बनाने के साथ जटिल बना रही है।

  • (A) कथन सही है, कारण गलत है।
  • (B) कथन सही नहीं है, कारण सही है।
  • (C) कथन तथा कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
  • (D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।

Question 1(v):

‘एक चैटबॉट सब कुछ नहीं जानता’ – लेखक के इस कथन का कारण है –

  • (A) चैटबॉट द्वारा कभी-कभी गलत और दोषपूर्ण जानकारी देना।
  • (B) चैटबॉट में संचित सूचनाओं का सीमित दायरे में होना।
  • (C) चैटबॉट का हर संवाद के साथ परीक्षण और प्रशिक्षण चलना।
  • (D) इंसानों जैसी प्रतिक्रिया में लिंक या उदाहरण न दे पाना।

Question 1(vi):

सबसे प्राचीन चैटबॉट का नाम है –

  • (A) एलेक्सा
  • (B) एलिजा
  • (C) स्पैरो
  • (D) चैटजीपीटी

Question 1(vii):

चैटबॉट्स की सबसे बड़ी कमी है –

  • (A) गलत सवालों को पहचानने की क्षमता का न होना।
  • (B) सूचनाओं का सीमित भंडार में होना।
  • (C) स्रोतों का हवाला देने की क्षमता का न होना।
  • (D) जानकारी के दोषपूर्ण होने की संभावना का होना।

Question 1(viii):

एलिजा चैटबॉट की रचना की गई थी –

  • (A) प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण हेतु
  • (B) मनुष्यों से संवाद करने हेतु
  • (C) मानवीय कार्यों में मदद करने हेतु
  • (D) सूचनाओं के भंडार-संकलन हेतु

Question 1(x):

‘डिजिटल दुनिया पाठ से आवाज की ओर बढ़ रही है’ – पंक्ति से अभिप्राय है –

  • (A) लिखित शब्दों का महत्त्व कम हो रहा है।
  • (B) इस दुनिया में स्वरबद्ध शब्दों का महत्त्व बढ़ रहा है।
  • (C) यह दुनिया केवल स-स्वर शब्दों से जुड़ रही है।
  • (D) यह दुनिया लिखित छोड़ केवल मौखिक की ओर बढ़ रही है।

Comprehension:

शब्द तो आए बहुत बाद में

संख्याएँ हमारे साथ जन्म से ही हैं

गर्भ में जब

निर्माण हो रहा था हमारी हड्डियों का

रक्तकणों और कोशिकाओं का

साथ-साथ संख्याएँ भी निर्मित होती जा रही थीं

एक हमारी देह की इकाई की वो संख्या है

जिसमें समाहित हैं सारी संख्याएँ

दो आँखों में स्थित है दो

तीन है उँगलियों के तीन जड़ों में,

हृदय के हिस्से हैं चार

और पाँच का निवास

पाँच उँगलियों में है

आगे की सारी संख्याओं को

देह में तलाशना बहुत मज़ेदार खेल है

नौ को तो अमर कर गए कबीर

कि नौ द्वारे का पिंजरा ता में पंछी पौन……

मुझे तो बहुत चकित करती है यह बात

कि

Read More देह की संख्याएँ आठ की संख्या निर्धारित करती है

क्योंकि आठ तरह से ही मुड़ती है यह देह

इसीलिए तो कृष्ण कहलाते हैं अष्टावक्र

सात रंग दिखते हैं आँखों को

और जीभ छह तरह के स्वादों को पहचानती है

इसीलिए तो भोजन को कहा गया षट्रस

देखिए एक से बना कैसा प्यारा शब्द

एका

एक जो दूसरे के बिना रह नहीं सकता

जिसके बिना संभव नहीं थी

इस दुनिया की शुरुआत

मैंने तो शुरू में ही कही थी यह बात

कि संख्याएँ शब्दों की पूर्वज हैं

शब्द तो आए बहुत बाद में

और आते ही चले जा रहे हैं

जबकि संख्याएँ सबकी सब आ चुकी हैं

क्या कोई नई संख्या बता सकते हैं आप।


Question 2(i):

पद्यांश के आधार पर संख्याओं की क्या विशेषता है ?

  • (A) हमारी देह का निर्माण संख्या के आधार पर हुआ है।
  • (B) संख्याओं का जन्म हमारे साथ ही हुआ है।
  • (C) संख्याओं का जन्म मनुष्य से पूर्व हुआ है।
  • (D) पूरे विश्व में संख्याएँ एक समान लिखी जाती हैं।

Question 2(ii):

‘एक हमारी देह की इकाई की वो संख्या है

जिसमें समाहित हैं सारी संख्याएँ’ – का अर्थ है :

  • (A) एक ही परम पिता में संपूर्ण ब्रह्मांड समाहित है।
  • (B) शरीर संख्याओं के योग से बना है।
  • (C) सारे अंगों का पोषण शरीर से होता है।
  • (D) हमारे शरीर में सारी संख्याएँ समाई हुई हैं।

Question 2(iii):

कवि को कौन-सी बात आश्चर्यचकित करती है ?

  • (A) श्रीकृष्ण को अष्टावक्र क्यों कहते हैं ?
  • (B) देह आठ तरह से क्यों मुड़ती है ?
  • (C) देह की संख्याएँ आठ की संख्या कैसे निर्धारित करती है ?
  • (D) संख्या और देह का परस्पर क्या संबंध है ?

Question 2(iv):

‘नौ द्वारे का पिंजरा ता में पंछी पौन’ – पंक्ति के संदर्भ में ‘पिंजरा’ शब्द से आशय है –

  • (A) जीवन
  • (B) संसार
  • (C) आत्मा
  • (D) शरीर

Question 2(v):

संख्याओं को शब्दों का पूर्वज क्यों कहा गया है ?

  • (A) मनुष्य के साथ जन्म होने के कारण
  • (B) शब्दों को जन्म देने के कारण
  • (C) संख्याओं का जन्म शब्दों से पहले होने के कारण
  • (D) सभी संख्याओं का जन्म हो चुकने के कारण

Question 3(i):

प्रो. गुप्ता की लेखन में विशेष रुचि है, कॉलेज की पत्रिका के लिए वह लेख लिखते हैं। अब वह समाचार-पत्रों में अपना हाथ माँजना चाहते हैं। उन्हें किस शीर्षक के अंतर्गत अपने लेख भेजने चाहिए ?

  • (A) संपादक के नाम पत्र
  • (B) संपादकीय
  • (C) स्तंभ लेखन
  • (D) प्रतिवेदन

Question 3(ii):

जनसंचार के अन्य माध्यमों की तुलना में इंटरनेट पत्रकारिता के तेजी से लोकप्रिय होने के कारण हैं –

  • (A) पढ़ने, सुनने और देखने की सुविधा का मिलना।
  • (B) खबरों का तीव्र गति से पहुँचना।
  • (C) सूचनाओं के विशाल भंडार का होना।
  • (D) खबरों के संप्रेषण और पुष्टि के लिए बैकग्राउंड तैयार कराने में सहायक होना।

Question 3(iii):

पाठकों, दर्शकों और श्रोताओं तक सूचनाएँ पहुँचाने के लिए पत्रकारों द्वारा अपनाए जाने वाले विभिन्न रूप कहलाते हैं –

  • (A) समाचार लेखन
  • (B) विचारपरक लेखन
  • (C) साहित्यिक लेखन
  • (D) पत्रकारीय लेखन

Question 3(iv):

साक्षात्कार को किस रूप में लिखा जा सकता है ?

  • (A) सवाल जवाब के रूप में
  • (B) आलेख के रूप में
  • (C) (A) और (B) दोनों रूप में
  • (D) (A) और (B) दोनों रूपों में से कोई नहीं

Question 3(v):

पत्रकारीय लेखन का सबसे जाना-माना रूप क्या होता है ?

  • (A) फीचर
  • (B) समाचार
  • (C) स्तंभ
  • (D) आलेख

Comprehension:

हरषि राम भेटेउ हनुमाना। अति कृतग्य प्रभु परम सुजाना।।

तुरत बैद तब कीन्हि उपाई। उठि बैठे लछिमन हरषाई।।

हृदयँ लाइ प्रभु भेंटेउ भ्राता। हरषे सकल भालु कपि ब्राता।।

कपि

Read More पुनि बैद तहाँ पहुँचावा। जेहि बिधि तबहिं ताहि लइ आवा।।

यह बृत्तांत दसानन सुनेऊ। अति बिषाद पुनि पुनि सिर धुनेऊ।।

ब्याकुल कुंभकरन पहिं आवा। बिबिध जतन करि ताहि जगावा।।


Question 4(i):

राम ने हनुमान के प्रति कृतज्ञता क्यों प्रकट की ?

  • (A) सीता का पता लगाने के कारण
  • (B) समय पर संजीवनी बूटी लाने के कारण
  • (C) अपने स्वभाव की विनम्रता के कारण
  • (D) वैद्य को लंका से लाने के कारण

Question 4(ii):

भालू और कपि समूह की प्रसन्नता का कारण था –

  • (A) राम का हनुमान को गले लगाना।
  • (B) हनुमान का सुषैन वैद्य को लाना।
  • (C) हनुमान का संजीवनी बूटी लाना।
  • (D) लक्ष्मण का स्वस्थ होना।

Question 4(iii):

रावण द्वारा कौन-सा वृत्तांत सुना गया ?

  • (A) लक्ष्मण के मूर्च्छित होने का
  • (B) राम के समुद्र पार आने का
  • (C) हनुमान द्वारा वैद्य ले जाने का
  • (D) लक्ष्मण की मूर्च्छा भंग होने का

Question 4(iv):

निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प चुनकर लिखिए :

कथन : दुखी रावण बार-बार सिर धुन कर पछता रहा था।

कारण : विजय की आशाओं पर पानी फिरता दिख रहा था।

  • (A) कथन सही है, कारण गलत है।
  • (B) कथन सही नहीं है, कारण सही है।
  • (C) कथन तथा कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
  • (D) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।

Question 4(v):

व्याकुल रावण कुंभकरण के पास क्यों गया होगा ?

  • (A) अपना दुख बाँटने
  • (B) युद्ध में सहायता पाने
  • (C) युद्ध में हुई हानि का वर्णन करने
  • (D) राम की सेना द्वारा किए जाने वाले विनाश का वर्णन करने

Comprehension:

पिता का उस पर अगाध प्रेम होने के कारण स्वभावतः ईर्ष्यालु और संपत्ति की रक्षा में सतर्क विमाता ने मरणांतक रोग का समाचार तब भेजा, जब वह मृत्यु की सूचना भी बन चुका था। रोने-पीटने के अपशकुन से बचने के लिए सास ने भी उसे कुछ न बताया। बहुत दिन से नैहर नहीं गई, सो जाकर देख आवे, यही कहकर और पहना-उढ़ाकर सास ने उसे विदा कर दिया। इस अप्रत्याशित अनुग्रह ने उसके पैरों में जो पंख लगा दिए थे, वे गाँव की सीमा में पहुँचते ही झड़

Read More गए। ‘हाय लछमिन अब आई’ की अस्पष्ट पुनरावृत्तियाँ और स्पष्ट सहानुभूतिपूर्ण दृष्टियाँ उसे घर तक ठेल ले गईं। पर वहाँ न पिता का चिहन शेष था, न विमाता के व्यवहार में शिष्टाचार का लेश था। दुख से शिथिल और अपमान से जलती हुई वह उस घर में पानी भी बिना पिए उलटे पैरों ससुराल लौट पड़ी। सास को खरी खोटी सुनाकर उसने विमाता पर आया हुआ क्रोध शांत किया और पति के ऊपर गहने फेंक-फेंककर उसने पिता के चिर बिछोह की मर्मव्यथा व्यक्त की।


Question 5(i):

विमाता द्वारा भक्तिन के पास उसके पिता की मृत्यु का समाचार देर से पहुँचाने का कारण क्या नहीं है ?

  • (A) पिता का उस पर अगाध प्रेम होना।
  • (B) संपत्ति उसके नाम किए जाने का भय होना।
  • (C) उसके रोने-पीटने से अपशकुन होना।
  • (D) मन ही मन भक्तिन से ईर्ष्या होना।

Question 5(ii):

‘पैरों के पंख गाँव की सीमा में पहुँचते ही झड़ गए।’ – पंक्ति का आशय है –

  • (A) खुशी का समाप्त हो जाना
  • (B) थकावट का अनुभव हो जाना
  • (C) असलियत का पता लगना
  • (D) पैरों की गति शिथिल होना

Question 5(iii):

‘हाय लछमिन अब आई’ – गाँववालों द्वारा कहे गए ये शब्द प्रकट करते हैं –

  • (A) उसके प्रति सहानुभूति
  • (B) उसके प्रति ममता
  • (C) उसके प्रति दुख
  • (D) उसके प्रति उपहास

Question 5(iv):

गद्यांश में प्रयुक्त ‘अप्रत्याशित अनुग्रह’ क्या था ?

  • (A) सास द्वारा भक्तिन का साज-शृंगार कर पिता के घर विदा करना।
  • (B) सास द्वारा भक्तिन को नैहर जाने के लिए कहना।
  • (C) विमाता द्वारा भक्तिन के लिए बुलावा भेजना।
  • (D) सास का भक्तिन के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करना।

Question 5(v):

निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हुए गद्यांश के अनुसार सही कथन को चयनित कर लिखिए :

  • (A) दुखी अपमानित भक्तिन उलटे पैरों ससुराल लौट आई।
  • (B) उसका सत्कार करने वाला पूरे गाँव में कोई नहीं था।
  • (C) विमाता पर आया क्रोध उसने पति पर गहने फेंककर शांत किया।
  • (D) सास को भला-बुरा कहकर उसने पिता की मृत्यु का दुख शांत किया।

Question 6(i):

किशनदा की तरह घर-गृहस्थी का बबाल न पालकर जीवन समाज के नाम समर्पित करने की भावना यशोधर बाबू के मन में क्यों आती थी ?

  • (A) पत्नी-बच्चों से मतभेद होने के कारण
  • (B) घर-गृहस्थी के जंजाल से थकने के कारण
  • (C) जीवन का मर्म समझ में आने के कारण
  • (D) परिवार से मोह भंग हो जाने के कारण

Question 6(ii):

यशोधर बाबू ने डी.डी.ए. के फ़्लैट के लिए पैसा क्यों जमा नहीं किया था ?

  • (A) वह रिटायरमेंट के बाद गाँव में बसना चाहते थे।
  • (B) उन्हें तीनों में किसी एक लड़के का सरकारी नौकरी में आने का विश्वास था।
  • (C) उनके पास फ़्लैट बुक कराने के लिए पैसे नहीं थे।
  • (D) वे योजनाबद्ध तरीके से काम नहीं करते थे।

Question 6(iii):

किशनदा कभी-कभी इस अनुरोध की रक्षा कर देते। – इस वाक्य में किस ‘अनुरोध की रक्षा’ की बात हो रही है ?

  • (A) यशोधर बाबू को सुबह जल्दी उठाने की
  • (B) यशोधर बाबू को सुबह देर से उठाने की
  • (C) यशोधर बाबू के घर चाय-पीने की
  • (D) यशोधर बाबू के साथ सैर पर जाने की

Question 6(iv):

निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प को चुनकर लिखिए :

कथन : यदि ईख को और कुछ दिन खेत में खड़ी रहने दिया जाए तो गुड़ जरा ज्यादा निकलता है।

कारण : देर तक खेत में खड़ी रहने वाली ईख में पानी की मात्रा कम होती है और रस गाढ़ा हो जाता है।

  • (A) कथन सही है, कारण गलत है।
  • (B) कथन सही नहीं है, कारण सही है।
  • (C) कथन तथा कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
  • (D) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।

Question 6(ix):

निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?

  • (A) बौद्ध स्तूप – पुराना लैंडस्केप
  • (B) गढ़ – महंतों की समाधियाँ
  • (C) महाकुंड – सामूहिक स्नान का अंग
  • (D) ग्रिडशैली – आड़ी-सीधी सड़कें

Question 6(v):

‘अब तू बता, मैं का करूँ ?’ – कथन से आनंदा के माँ के चरित्र की कौन-सी विशेषता प्रकट होती है ?

  • (A) दुर्बलता
  • (B) परवशता
  • (C) अक्षमता
  • (D) विवशता

Question 6(vi):

कक्षा की बेंच पर बैठे आनंदा की तुलना किससे की गई है ?

  • (A) खेती के काम से सुस्ताते पेड़ के नीचे बैठे लड़के से
  • (B) लड़कों की मार से घायल कौए के बच्चे से
  • (C) बस अड्डे पर पोटली सँभाले बस की प्रतीक्षा करते लड़के से
  • (D) रेलवे स्टेशन पर गाड़ी की प्रतीक्षा करने वाले लड़के से

Question 6(vii):

‘मेरी ही पाठशाला मुझे चोंच मार-मार कर घायल कर रही थी।’ – इस पंक्ति का आशय है –

  • (A) पाठशाला में आनंदा की खिल्ली उड़ाई जा रही थी।
  • (B) पाठशाला में उसकी पिटाई की जा रही थी।
  • (C) पाठशाला में उसे कटु वचन कहे जा रहे थे।
  • (D) पाठशाला में उसे दण्डित किया जा रहा था।

Question 6(viii):

‘महाकुंड’ के विषय में निम्नलिखित में कौन-सा कथन असत्य है ?

  • (A) कुंड के पानी के बंदोबस्त के लिए एक तरफ कुआँ है।
  • (B) महाकुंड के चारों तरफ साधुओं के कक्ष बने हुए हैं।
  • (C) कुंड से पानी की निकासी के लिए पक्की ईंटों से बनी नालियाँ हैं।
  • (D) कुंड से पानी के रिसाव को रोकने के लिए तल और दीवारों पर चिनाई की गई है।

Question 6(x):

मुअनजो-दड़ो के मिले अवशेषों में अपने मूल स्वरूप के नजदीक बचे निर्माण के रूप में है –

  • (A) महाकुंड
  • (B) गढ़
  • (C) बौद्ध स्तूप
  • (D) उपासना केंद्र

Question 7(क):

निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :

ओ.टी.टी. पर्दा : मनोरंजन की नई परिभाषा


Question 7(ख):

निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :

बढ़ती जनसंख्या : घटते संसाधन


Question 7(ग):

निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :

घर के कबाड़घर में रखा पुराना टी.वी.


Question 8(i)(a):

कहानीकार द्वारा कहानी में वर्णित मानसिक द्वंद्व को नाटक में किस प्रकार रूपांतरित किया जा सकता है ?


Question 8(i)(b)-OR:

“लक्ष्मण-मूर्च्छा और राम का विलाप” प्रसंग के आधार पर रावण और कुंभकरण के बीच हुए संवाद के दृश्य को लगभग 40 शब्दों में लिखिए।


Question 8(ii)(a):

नए विषयों पर लेखन एक चुनौतीपूर्ण कार्य क्यों लगता है ?


Question 8(ii)(b)-OR:

सिनेमा या रंगमंच (दृश्य माध्यम) और रेडियो नाटक में क्या अंतर है ?


Question 9(क):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए :

तकनीकी विकास के बावजूद हिन्दी की वेब पत्रकारिता अपने शैशवकाल में ही क्यों है ? इसके विकास के लिए क्या आवश्यक है ?


Question 9(ख):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए :

मुद्रित माध्यमों की तुलना में भाषा-शैली के स्तर पर रेडियो और टी.वी. पर प्रस्तुत किए जाने वाले समाचारों में विशेष सावधानी क्यों बरतनी चाहिए ?


Question 9(ग):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए :

समाचार-पत्रों में अगर आर्थिक जगत से जुड़ी खबरें न हों तो वह संपूर्ण नहीं माना जाएगा, क्यों ?


Question 10(क):

काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए :

‘बात सीधी थी पर’ शीर्षक कविता से ली गई पंक्ति ‘भाषा के चक्कर में ज़रा टेढ़ी फँस गई’ – का आशय स्पष्ट कीजिए।


Question 10(ख):

काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए :

‘कैमरे में बंद अपाहिज’ कविता में निहित व्यंग्यार्थ को स्पष्ट करके लिखिए।


Question 10(ग):

काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए :

‘छोटा मेरा खेत’ कविता के आधार पर लिखिए कि काव्य-रचना की प्रक्रिया किन चरणों से होकर एक कृति के रूप में पूर्ण होती है।


Question 11(क):

काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

‘बगुलों के पंख’ कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि ‘चुराए लिए जाती वे मेरी आँखें’ से कवि क्या कहना चाहता है।


Question 11(ख):

काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

‘बादल राग’ कविता में पूँजीपतियों की अट्टालिकाओं को ‘आतंक भवन’ क्यों कहा गया है ?


Question 11(ग):

काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

‘जन्म से ही वे अपने साथ लाते हैं कपास’ – पतंग कविता से उद्धृत इस पंक्ति के संदर्भ में लिखिए कि कपास से बच्चों का क्या संबंध बनता है ?


Question 12(क):

गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए :

‘काले मेघा पानी दे’ पाठ के आधार पर लिखिए कि इन्दरसेना को लेखक ‘मेढक-मंडली’ क्यों कहता था ? जीजी के बार-बार कहने पर भी वह इन्दरसेना पर पानी फेंकने को राजी क्यों नहीं होता ?


Question 12(ख):

गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए :

‘मैं जिंदगी में कभी चित नहीं हुआ’ – पंक्ति में आए ‘चित’ शब्द का अर्थ स्पष्ट करते हुए, ‘पहलवान की ढोलक’ पाठ के आधार पर लिखिए कि लुट्टन ने इसका प्रयोग किस संदर्भ में किया है ?


Question 12(ग):

गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए :

‘शिरीष के फूल’ पाठ में बताया गया है कि कबीरदास को पंद्रह-बीस दिन का लहक उठना पसंद नहीं था। ‘लहक उठना’ का अर्थ स्पष्ट करते हुए लिखिए कि क्या आप भी इसमें विश्वास रखते हैं ? तर्क सहित उत्तर दीजिए।


Question 13(क):

गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में दीजिए :

‘श्रम विभाजन और जाति प्रथा’ पाठ के संदर्भ में लिखिए कि आधुनिक समाज में कार्य कुशलता के लिए क्या आवश्यक है ? इसका आधार क्या होना चाहिए ?


Question 13(ख):

गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में दीजिए :

‘मेरी कल्पना का आदर्श समाज’ शीर्षक के आधार पर लिखिए कि आंबेडकर के अनुसार आदर्श समाज की स्थापना के लिए क्या किया जाना चाहिए ?


Question 13(ग):

गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में दीजिए :

‘बाजार दर्शन’ पाठ के संदर्भ में लिखिए कि बाजार जाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?


Question 14(क):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में दीजिए :

यशोधर बाबू का बार-बार किशनदा को याद करना उनका सामर्थ्य कहा जाएगा या उनकी कमजोरी ? ‘सिल्वर वैडिंग’ कहानी के संदर्भ में तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।


Question 14(ख):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में दीजिए :

‘जूझ’ कहानी के आधार पर दत्ताजी राव की किन्हीं दो चारित्रिक विशेषताओं को लिखिए।


Question 14(ग):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में दीजिए :

मुअनजो-दड़ो की गृह-निर्माण योजना पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।

CBSE Class 12 Hindi Core Question Paper Pattern 2024

The CBSE Class 12 Hindi Core 2024 theory paper is of 80 marks and has 14 questions, all compulsory, in two sections (Khand): Section A has objective (multiple choice) questions for 40 marks and Section B has descriptive questions for 40 marks. The time allowed is 3 hours, with 15 minutes of extra reading time. Internal choice is given in Section B. The table below gives the paper pattern from the official CBSE question paper.

Section Question Type Attempt Marks
Section A - Objective (Multiple Choice) Questions Unseen poetry passage: five MCQs (1 mark each) All compulsory 5
Unseen prose passage: ten MCQs (1 mark each) All compulsory 10
Textbook MCQs (Aroh Part 2 and Vitan Part 2): ten MCQs (1 mark each) All compulsory 10
Poetry extract (Aroh): five MCQs (1 mark each) All compulsory 5
Prose extract (Aroh / Vitan): five MCQs (1 mark each) All compulsory 5
Abhivyakti aur Madhyam (media): five MCQs (1 mark each) All compulsory 5
Section B - Descriptive Questions Creative writing, about 120 words (1 topic out of 3, 6 marks) 1 out of 3 6
Two short-answer questions, about 40 words (2 marks each), each with an internal choice Both, with choice 4
Media writing questions, about 60 words (3 marks each) 2 out of 3 6
Poetry questions, about 40 words (2 marks each) 2 out of 3 4
Poetry questions, about 60 words (3 marks each) 2 out of 3 6
Prose questions, about 60 words (3 marks each) 2 out of 3 6
Prose questions, about 40 words (2 marks each) 2 out of 3 4
Vitan questions, about 40 words (2 marks each) 2 out of 3 4
Total 14 questions 80

CBSE Class 12 Hindi Core Unit-Wise Weightage

Unit Marks
Apathit Bodh (unseen comprehension: one poetry and one prose passage) 15
Abhivyakti aur Madhyam (textbook) 21
Aroh Part 2 and Vitan Part 2 (textbooks) 44
Theory Paper 80
Internal Assessment 20
Grand Total 100