CBSE conducted the Class 12 Hindi Core exam on March 15, 2025, from 10:30 AM to 1:30 PM. The CBSE Class 12 Hindi Core Question Paper 2025 Set 2 (2/1/2) with solutions is available for download here. The official CBSE question paper, the Collegedunia question paper PDF and the Collegedunia PDF with detailed solutions are given below.

Also Check: CBSE Class 12 Question Paper 2025 (All Subjects)

The question paper has 12 questions, all compulsory, for 80 marks in 3 hours, with 15 minutes of reading time:

  • Section A (Khand Ka) is Apathit Bodh, unseen comprehension, for 18 marks
  • Section B (Khand Kha) is based on the textbook Abhivyakti aur Madhyam, for 22 marks
  • Section C (Khand Ga) is based on the textbooks Aroh and Vitan, for 40 marks
  • Questions of all three sections must be answered
  • Internal choice is given in Sections B and C

CBSE Class 12 Hindi Core Set 2 - (2/1/2) Question Paper 2025 with Solution PDF

CBSE Class 12 Hindi Core 2025 Set 2 (2/1/2) Questions with Solutions

Comprehension:

है दीप एक पर मोल सूर्य से भी भारी

है व्यक्ति एक वर्तिका, दीप धरती सारी

देखो न दुखी हो व्यक्ति, उठे इंसानी लौ,

वनखंड जलाती सिर्फ एक ही चिनगारी।

है झंझापथ, पद आहत, दीपक मद्धिम है

संघर्ष, रातकाली, मंजिल पर रिमझिम है

लेकिन

Read More पुकारता आ पहुँचा युग इंसानी

दो कदम रह गया स्वर्ग चढ़ाई अन्तिम है।

दीपक, तेरे नीचे घिर रहा अँधेरा है

सोने की चमक तले अनीति का डेरा है

तू इंसानी जीवन की रात मिटा, वरना

इंसान स्वयं बनकर आ रहा सवेरा है।


Question 1(i):

‘है दीप एक ....... सूर्य से भी भारी’ – पंक्ति का आशय है –

  • (A) एक अकेला शोषित व्यक्ति, संपूर्ण शोषक वर्ग से शक्तिशाली है।
  • (B) अकेला दीपक सूर्य के प्रकाश से अधिक प्रकाश प्रदान करने में सक्षम है।
  • (C) एक अकेला प्रकाश का स्रोत सूर्य से अधिक मूल्यवान है।
  • (D) दीपक सूर्य की ऊर्जा से अधिक ऊर्जा अपने भीतर रखता है।

Question 1(ii):

‘इंसानी जीवन की रात मिटा’ – से क्या अभिप्राय है ?

  • (A) शोषित वर्ग के जीवन से रात्रि को दूर करना
  • (B) शोषित वर्ग के घरों को प्रकाशित करना
  • (C) इंसानों के जीवन से अंधकार को दूर करना
  • (D) शोषित वर्ग के अभावों को दूर कर, उन्हें अधिकार देना

Question 1(iii):

कॉलम-1 को कॉलम-2 से सुमेलित कीजिए और सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :

कॉलम-1कॉलम-2
(क) मद्धिम दीपक(1) लक्ष्य प्राप्ति के सीमित साधन
(ख) झंझापथ(2) विपरीत परिस्थितियाँ
(ग) आहत पद(3) घायल अंग

विकल्प :

  • (A) क-2, ख-3, ग-1
  • (B) क-1, ख-2, ग-3
  • (C) क-3, ख-1, ग-2
  • (D) क-1, ख-3, ग-2

Question 1(iv):

‘इंसान स्वयं सवेरे का रूप धारण कर आ रहा है’ - पंक्ति के माध्यम से किसे क्या चेतावनी दी गई है ?


Question 1(v):

‘वनखंड जलाती है एक चिनगारी’ – पंक्ति से क्या अभिप्राय है ?


Question 1(vi):

‘इंसानी युग आने और स्वर्ग के दो कदम दूर रह जाने’ – से क्या आशय है ?


Comprehension:

प्रकृति के कई रंग हैं और उन रंगों में कोई होड़ नहीं है। रंगों की इस विशाल दुनिया में हम भी तो एक रंग ही हैं। पर हमारे साथ दिक्कत है। एक तो हमें अपने रंगों का पता नहीं है। दूसरा, हम दूसरों के रंगों से डरते हैं। हम भूल जाते हैं कि जीवन बहुरंगी है। दूसरे के जैसा होने की या उन्हें अपने जैसा करने की हमारी कोशिशों का कोई बहुत अर्थ भी नहीं है। कारण जबर्दस्ती चढ़ाए गए रंग देर तक टिकते ही नहीं है। सबको एक ही रंग में रंगने की कोशिश से बेहतर है कि हम एक-दूसरे को अपना सहयोग दें। दो रंग जुड़ते हैं तो एक नया ही रंग बन जाता है। इसी तरह आपस के साथ से हम भी कुछ नए रंग जिंदगी में जोड़ सकते हैं।

सुख सतरंगी है तो दुख के भी कई रंग हैं। फिर, सफेद और काले रंग के भी कई प्रतिरूप होते हैं। गायिका एमी ग्रांट कहती हैं, ‘काले रंग के बिना किसी भी रंग को

Read More गहराई नहीं मिलती।’ बात केवल परछाईं की नहीं है, पूर्णता की है। ज्यादातर लोग निराशा, अकेलापन, चुनौती, डर और उदासी के रंगों से दूर भागते हैं। वे जीवन में मुश्किल समय आते ही बेचैन हो उठते हैं जबकि मनुष्य की विकास यात्रा यही कहती है कि दुख, दर्द, कड़ी मेहनत, धैर्य और चुनौतियों के रंगों से मिलकर ही हमें जीत की चमक मिलती है। लेखक रे विलियम्स का मानना है कि बड़ी बारीकी से हम अपने दिमाग की नकारात्मक घेरबंदी करते चले जाते हैं, जो है उसके बारे में ध्यान नहीं देते, अभावों के विषय में सोचते चले जाते हैं और जीवन को जटिल बना लेते हैं।

प्रकृति हर दिन होली खेलती है, एक ही दिन में कई रंग बदलती है। दुख-दर्द का कोई रंग स्थायी नहीं होता। हमारी दुनिया रंगीन हो जाती है जब हम अपने रंगों से संतुष्ट हो जाते हैं और दूसरों का देखकर खुश होते हैं।


Question 2(i):

‘हमें अपने रंगों का पता नहीं है’ – से अभिप्राय है –

  • (A) अपने स्वभाव का ज्ञान नहीं है।
  • (B) जीवन की विविधता का ज्ञान नहीं है।
  • (C) अपनी विशेषताओं का ज्ञान नहीं है।
  • (D) अपनी परंपराओं का ज्ञान नहीं है।

Question 2(ii):

‘हम भूल जाते हैं कि जीवन बहुरंगी है’ – पंक्ति में जीवन के बहुरंगी होने का अर्थ है –

  • (A) जीवन का रंग-बिरंगा होना
  • (B) जीवन में दुख-तकलीफ का होना
  • (C) जीवन में सुख-दुख का होना
  • (D) जीवन का बहुत विशाल होना

Question 2(iii):

निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

कथन : प्रकृति के कई रंग हैं और रंगों में कोई होड़ नहीं है।

कारण : प्रकृति सहज ही एक दिन में कई रंग बदलती है।

  • (A) कारण सही है किंतु कथन गलत है।
  • (B) कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
  • (C) कथन तथा कारण दोनों सही हैं किंतु कारण कथन की गलत व्याख्या करता है।
  • (D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।

Question 2(iv):

प्रकृति के माध्यम से लेखक हमें क्या संदेश देना चाहता है ?


Question 2(v):

रे विलियम्स के अनुसार जीवन की जटिलता का क्या कारण है ?


Question 2(vi):

‘दो रंग जुड़ते हैं तो एक नया ही रंग बन जाता है’ – पंक्ति का क्या आशय है ?


Question 2(vii):

‘प्रकृति हर दिन होली खेलती है’ – से क्या अभिप्राय है ? इसके माध्यम से क्या संदेश दिया गया है ?


Question 3(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए :

विचार करने और उन्हें व्यक्त करने की प्रक्रिया निबंध लेखन के चिरपरिचित विषयों के साथ क्यों नहीं हो पाती ?


Question 3(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए :

नाट्यालेख और फिल्म-पटकथा से रेडियो नाट्यलेखन किस प्रकार भिन्न है ? स्पष्ट कीजिए।


Question 3(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए :

‘वायस ओवर’ क्या है ? नाटक में इसका क्या महत्त्व है ?


Question 3(iv):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए :

समाचार-पत्र में विभिन्न विषयों और क्षेत्रों से संबंधित जानकारी का होना क्यों आवश्यक है ?


Question 3(v):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए :

संचार का कौन सा माध्यम आपको सर्वाधिक पसंद है और क्यों ? कारण सहित उत्तर लिखिए।


Question 4(i):

निम्नलिखित दिए गए विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :

राजमार्ग (हाईवे) पर पिताजी की गाड़ी का अचानक बंद हो जाना


Question 4(ii):

निम्नलिखित दिए गए विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :

बड़े भाई / बहन की शादी में मेरी भूमिका


Question 4(iii):

निम्नलिखित दिए गए विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :

जीव-जंतुओं का घटता संसार


Question 5(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 80 शब्दों में लिखिए :

व्यक्तिचित्र फीचर को रोचक, पठनीय और प्रभावशाली रूप में किस प्रकार तैयार किया जा सकता है ?


Question 5(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 80 शब्दों में लिखिए :

संवाददाता और विशेष संवाददाता के बीच के अंतर को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।


Question 5(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 80 शब्दों में लिखिए :

कहानी के पात्रों का नाट्य रूपांतरण किस प्रकार किया जा सकता है ?


Question 6(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के लगभग 60 शब्दों में उत्तर दीजिए :

‘आत्मपरिचय’ कविता से उद्धृत पंक्ति ‘मैं कभी न जग का ध्यान किया करता हूँ’ के संदर्भ में लिखिए कि संसार के प्रति कवि की इस विरक्ति का क्या कारण है ?


Question 6(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के लगभग 60 शब्दों में उत्तर दीजिए :

‘लेखन के लिए आपकी दृष्टि में कथ्य (भाव) अधिक महत्त्वपूर्ण है या माध्यम’ - ‘बात सीधी थी पर’ कविता के संदर्भ में तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।


Question 6(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के लगभग 60 शब्दों में उत्तर दीजिए :

‘‘उषा’ कविता भोर की आसमानी गति को धरती की जीवन भरी हलचल से जोड़ने वाली कविता है।’ पुष्टि कीजिए।


Question 7(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए :

‘सदा पंक पर ही होता, जल विप्लव प्लावन’ – पंक्ति में प्रयुक्त ‘पंक’ और ‘विप्लव’ शब्द की प्रतीकात्मकता स्पष्ट कीजिए।


Question 7(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए :

‘कैमरे में बंद अपाहिज’ कविता में ‘यह अवसर खो देंगे’ – पंक्ति में कौन से अवसर को खोने की बात कही जा रही है ? इससे मीडियाकर्मी के किस व्यवहार का पता लगता है ?


Question 7(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए :

‘पतंग’ कविता से उद्धृत पंक्ति - ‘डाल की तरह लचीले वेग से’ का आशय स्पष्ट कीजिए।


Comprehension:

धूत कहौ, अवधूत कहौ, रजपूतु कहौ, जोलहा कहौ कोऊ।

काहूकी बेटी सो बेटा न ब्याहब, काहूकी जाति बिगार न सोऊ।।

तुलसी सरनाम गुलामु है राम को, जाको रुचै सो कहै कछु ओऊ।।

माँगि कै खैबौ, मसीत को सोइबो, लैबोको एकु न दैबको दोऊ।


Question 8(i):

काव्यांश का वर्ण्य विषय है –

  • (A) समाज की आर्थिक स्थिति का वर्णन
  • (B) जाति-पाँतिगत भेदभाव का वर्णन
  • (C) समाज में विद्यमान भेदभाव का वर्णन
  • (D) धर्म के नाम पर हो रहे आडंबरों का वर्णन

Question 8(ii):

‘काहूकी बेटी सो बेटा न ब्याहब’ – पंक्ति के माध्यम से कटाक्ष किया गया है –

  • (A) समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था पर
  • (B) जाति आधारित वैवाहिक प्रथा पर
  • (C) पुरुष प्रधान समाज की मानसिकता पर
  • (D) समाज की विघटनकारी व्यवस्था पर

Question 8(iii):

तुलसीदास स्वयं को किसका दास मानते हैं ?

  • (A) नियमों का
  • (B) परिस्थितियों का
  • (C) स्वयं का
  • (D) राम का

Question 8(iv):

निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :

कथन : परंपरावादी एवं रूढ़िग्रस्त समाज में रहते हुए भी तुलसी निर्विकार जीवन व्यतीत कर रहे थे।

कारण : वे सामाजिक उत्तरदायित्वों से मुक्त थे।

  • (A) कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
  • (B) कारण सही है लेकिन कथन गलत है।
  • (C) कथन सही है लेकिन कारण कथन की गलत व्याख्या करता है।
  • (D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।

Question 8(v):

‘लैबोको एकु न दैबको दोऊ’ – से आशय है –

  • (A) न लेना एक न देना दो
  • (B) किसी से कोई बुरी बात न कहना
  • (C) किसी से कोई संबंध न रखना
  • (D) बिना वजह की मुसीबत होना

Question 9(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए :

वैश्वीकरण के इस दौर में क्या भगत जी का चरित्र बाज़ार को सार्थकता और समाज में शांति स्थापित कर सकता है ? ‘बाज़ार दर्शन’ पाठ के आधार पर लिखिए।


Question 9(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए :

‘शिरीष के फूल’ पाठ में कबीर को शिरीष की भाँति क्यों बताया गया है ?


Question 9(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए :

‘श्रम विभाजन और जाति प्रथा’ पाठ से उद्धृत कथन ‘दासता केवल कानूनी पराधीनता ही नहीं है’ – का आशय स्पष्ट कीजिए।


Question 10(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के लगभग 60 शब्दों में उत्तर दीजिए :

‘लू में जाना हो तो पानी पीकर जाना चाहिए’ - ‘बाजार दर्शन’ पाठ में यह वाक्य क्यों और किस संदर्भ में कहा गया ?


Question 10(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के लगभग 60 शब्दों में उत्तर दीजिए :

अनावृष्टि दूर करने के लिए गाँव के बच्चों और गाँव वालों द्वारा किए गए उपायों को आप कितना उचित मानते हैं ? ‘काले मेघा पानी दे’ पाठ के संदर्भ में तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।


Question 10(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के लगभग 60 शब्दों में उत्तर दीजिए :

शिरीष के माध्यम से लेखक ने, ‘कालजयी अवधूत की भाँति विपरीत परिस्थितियों में भी अविचल खड़े रहने की प्रेरणा दी है।’ पुष्टि कीजिए।


Comprehension:

भक्तिन अच्छी है, यह कहना कठिन होगा, क्योंकि उसमें दुर्गुणों का अभाव नहीं। वह सत्यवादी हरिश्चंद्र नहीं बन सकती; पर ‘नरो वा कुंजरो वा’ कहने में भी विश्वास नहीं करती। मेरे इधर-उधर पड़े पैसे-रुपये, भंडार-घर की किसी मटकी में कैसे अंतरहित हो जाते हैं, यह रहस्य भी भक्तिन जानती है। पर, उस संबंध में किसी के संकेत करते ही वह उसे शास्त्रार्थ के लिए चुनौती दे डालती है, जिसको स्वीकार कर

Read More लेना किसी तर्क-शिरोमणि के लिए संभव नहीं। यह उसका अपना घर ठहरा, पैसा-रुपया जो इधर-उधर पड़ा देखा, सँभालकर रख लिया। यह क्या चोरी है ! उसके जीवन का परम कर्तव्य मुझे प्रसन्न रखना है – जिस बात से मुझे क्रोध आ सकता है, उसे बदलकर इधर-उधर करके बताना, क्या झूठ है। इतनी चोरी और इतना झूठ तो धर्मराज महाराज में भी होगा, नहीं तो भगवान जी कैसे प्रसन्न रख सकते और संसार को कैसे चला सकते !


Question 11(i):

गद्यांश में ‘नरो वा कुंजरो वा’ का उल्लेख किस संदर्भ में किया गया है ?

  • (A) महाभारत के प्रसंग से अवगत कराने के लिए
  • (B) भक्तिन को युधिष्ठिर के समकक्ष रखने के लिए
  • (C) भक्तिन की चारित्रिक विशेषता स्पष्ट करने के लिए
  • (D) भक्तिन को युधिष्ठिर से श्रेष्ठ सिद्ध करने के लिए

Question 11(ii):

भक्तिन घर में पड़े पैसों को मटकी में छिपाकर किस उद्देश्य से रखती थी ?

  • (A) पैसों को सँभालकर रखने
  • (B) अन्य सेवकों की दृष्टि से बचाने
  • (C) आपातकाल में काम आने
  • (D) स्वयं को दूसरे से श्रेष्ठ समझने

Question 11(iii):

‘थोड़ा बहुत झूठ बोलना’ के समर्थन में भक्तिन अपना आदर्श किसे मानती थी ?

  • (A) हरिश्चंद्र
  • (B) यमराज
  • (C) युधिष्ठिर
  • (D) महादेवी

Question 11(iv):

निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :

कथन : भक्तिन अच्छी है, यह कहना कठिन होगा।

कारण : समय और परिस्थिति के अनुसार मूल तथ्यों में जोड़-घटाव करती थी।

  • (A) कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
  • (B) कारण सही है किंतु कथन गलत है।
  • (C) कथन सही है किंतु कारण कथन की गलत व्याख्या करता है।
  • (D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।

Question 11(v):

महादेवी जी के क्रोध से बचने के लिए भक्तिन क्या करती थी ?

  • (A) खूब मन लगाकर काम करती थी
  • (B) बातों को ढालकर बताती थी
  • (C) उनके सामने नहीं आती थी
  • (D) बातों को स्पष्ट रूप से बताती थी

Question 12(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के लगभग 100 शब्दों में उत्तर दीजिए :

अपनी ही शादी की पार्टी में से यशोधर बाबू पूजा के बहाने क्यों उठकर चले गए ? उनका मेहमानों के बीच से इस तरह उठकर चले जाना, आपकी दृष्टि में कहाँ तक उचित है ? ‘सिल्वर वैडिंग’ कहानी के संदर्भ में तर्क-सम्मत उत्तर दीजिए।


Question 12(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के लगभग 100 शब्दों में उत्तर दीजिए :

‘जूझ’ निम्न-मध्यवर्गीय ग्रामीण समाज और जीवन से लड़ते-जूझते किसानों-मज़दूरों के संघर्ष की कहानी है। सोदाहरण इस कथन की पुष्टि कीजिए।


Question 12(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के लगभग 100 शब्दों में उत्तर दीजिए :

‘अतीत में दबे पाँव’ पाठ के आधार पर सिंधु घाटी सभ्यता की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

CBSE Class 12 Hindi Core Question Paper Pattern 2025

The CBSE Class 12 Hindi Core 2025 theory paper is of 80 marks and has 12 questions, all compulsory, in three sections (Khand): Section A (Apathit Bodh), Section B (Abhivyakti aur Madhyam) and Section C (Aroh and Vitan). The time allowed is 3 hours, with 15 minutes of extra reading time. Internal choice is given in Sections B and C. The table below gives the paper pattern from the official CBSE question paper.

Section Question Type Attempt Marks
Section A - Apathit Bodh (Unseen Comprehension) Unseen prose passage: MCQs and short-answer questions All compulsory 10
Unseen poetry passage: MCQs and short-answer questions All compulsory 8
Section B - Abhivyakti aur Madhyam Creative / functional writing, about 120 words (1 topic out of 3) 1 out of 3 6
Media and writing short-answer questions, about 40 words (2 marks each) 4 out of 5 8
Media and writing questions, about 80 words (4 marks each) 2 out of 3 8
Section C - Aroh Part 2 and Vitan Part 2 Poetry extract: five MCQs (1 mark each) All compulsory 5
Poetry questions, about 60 words (3 marks each) 2 out of 3 6
Poetry questions, about 40 words (2 marks each) 2 out of 3 4
Prose extract: five MCQs (1 mark each) All compulsory 5
Prose questions, about 60 words (3 marks each) 2 out of 3 6
Prose questions, about 40 words (2 marks each) 2 out of 3 4
Prose and Vitan long-answer questions, about 100 words (5 marks each) 2 out of 3 10
Total 12 questions 80

CBSE Class 12 Hindi Core Unit-Wise Weightage

Section (Khand) Marks
Section A - Apathit Bodh (unseen comprehension: one prose and one poetry passage) 18
Section B - Abhivyakti aur Madhyam (textbook) 22
Section C - Aroh Part 2 and Vitan Part 2 (textbooks) 40
Theory Paper 80
Internal Assessment 20
Grand Total 100