CBSE Class 12 Hindi Elective Question Paper 2024 Code 29-1-2 is available for download here. CBSE conducted the Class 12 Hindi Elective exam on February 19, 2024 from 10:30 AM to 1:30 PM. The Hindi Elective theory paper is of 80 marks.

Also Check: CBSE Class 12 Question Paper 2024 (All Subjects)

The Hindi Elective question paper includes the following types of questions:

  • The question paper has 14 questions, all compulsory, for 80 marks in 3 hours, with 15 minutes of extra reading time (paper distributed at 10:15 AM, reading until 10:30 AM)
  • Section A (Q1 to Q6) has 40 multiple choice/objective sub-questions for 40 marks; in this set the order is: Q1 poetry passage (8); Q2 prose passage (10); Q3 Purak pathya-pustak (7); Q4 textbook prose extract (5); Q5 textbook poetry extract (5); Q6 Abhivyakti aur Madhyam (5)
  • Section B (Q7 to Q14) has 8 descriptive questions for 40 marks: creative writing of 5 marks (about 100 words), two 6-mark short-answer questions with 3 marks per part (about 60 words; Q8 has both parts compulsory and Q9 asks any two of three parts), textbook-based questions of 2 marks per part (about 40 words, any two of three), extract explanations of 6 marks and a Purak pathya-pustak question of 3 marks (about 60 words)
  • Internal choice (OR) is given in Q11, Q13, Q14 (Q7 asks for any one of three topics; the other short-answer questions ask any two of three parts)
  • The order of the questions differs between sets of the same year, so the question numbers above are for this set only

CBSE Class 12 Hindi Elective Question Paper 2024 Code 29-1-2 PDF

CBSE Official PDFCD PDFCD PDF with Solutions
Download official PDF 1.06 MBDownload Collegedunia PDF 0.32 MB–

CBSE Class 12 Hindi Elective 2024 Set 29/1/2 Questions with Solutions

Question 1(i):

चाँद को किस बात का अहंकार है?

  • (A) अपने सौंदर्य का
  • (B) आदिमानव को देखने का
  • (C) सृष्टि में प्राचीनतम होने का
  • (D) कवि को कविता लिखते देखने का

Question 1(ii):

चाँद के अनुसार मनुष्य का स्वप्न किसके समान है?

  • (A) पानी
  • (B) आग
  • (C) बुलबुले
  • (D) लोहे

Question 1(iii):

आदमी को धन्य क्यों कहा गया है?

  • (A) नित नई कल्पना करने के कारण
  • (B) सपनों पर कविता लिखने के कारण
  • (C) नये-नये सृजन करने के कारण
  • (D) बुलबुलों से खेलने के कारण

Question 1(iv):

'मैं न वह जो ............. लोहा बनाता हूँ' पंक्तियों में मनुष्य की किस शक्ति को महत्त्व दिया है?

  • (A) क्रियात्मक प्रतिभा
  • (B) वैचारिक प्रतिभा
  • (C) काल्पनिक प्रतिभा
  • (D) विश्लेषणात्मक प्रतिभा

Question 1(v):

नये घर की नींव रखकर उसे फौलादी बनाने से क्या अभिप्राय है?

  • (A) सुंदर समाज की रचना
  • (B) सुदृढ़ समाज की रचना
  • (C) आधुनिक समाज की रचना
  • (D) नए, मजबूत घर की रचना

Question 1(vi):

'मनु नहीं, मनु पुत्र है यह सामने' पंक्ति में 'मनु पुत्र' किसे कहा गया है?

  • (A) कवि को
  • (B) आधुनिक मानव को
  • (C) आदिमानव की संतान को
  • (D) क्रियात्मक शक्ति से युक्त मानव को

Question 1(vii):

'स्वर्ग का सम्राट' प्रतीकार्थ है:

  • (A) स्वर्ग के अधिपतियों का
  • (B) दैवीय शक्तियों का
  • (C) सत्ताधारी वर्ग का
  • (D) सकारात्मक प्रगति के विरुद्ध खड़ी शक्तियों का

Question 1(viii):

'रोज ही आकाश चढ़ते आ रहे हैं' - का आशय है:

  • (A) आकाश की ऊँचाइयों को छू रहे हैं
  • (B) अंतरिक्ष में पहुँच रहे हैं
  • (C) नए-नए कीर्तिमान गढ़ रहे हैं
  • (D) रूढ़ियों पर विजय पा रहे हैं

Question 2(i):

मोटे अनाज को 'भविष्य का भोजन' क्यों कहा गया है?

  • (A) भविष्य में केवल इन्हीं की खेती संभव होने के कारण
  • (B) तेजी से बदलती जलवायु परिस्थितियों में भी इनकी खेती संभव होने के कारण
  • (C) कम लागत में अधिक पैदावार होने के कारण
  • (D) विश्व को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने की क्षमता के कारण

Question 2(ii):

'अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष' की घोषणा का उद्देश्य है:

  • (A) देश को खाद्य सुरक्षा प्रदान करना
  • (B) मोटे अनाज को फिर से चलन में लाना
  • (C) मोटे अनाज के लाभों से परिचित कराना
  • (D) मोटे अनाज के सेवन और उत्पादन के लिए प्रेरित करना

Question 2(iii):

जलवायु परिवर्तन की दृष्टि से कदन्न फ़सलें क्यों महत्त्वपूर्ण सिद्ध हो सकती हैं?

  • (A) किसी भी प्रकार की मिट्टी में लगाए जा सकने के कारण
  • (B) विषम जलवायु में भी खेती की जा सकने के कारण
  • (C) खाद और कीटनाशक दवाइयों की जरूरत कम होने के कारण
  • (D) लोगों के स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के कारण

Question 2(iv):

किसानों के लिए कदन्न फसलें लाभकारी हैं, क्योंकि :

  • (A) इन्हें लगाने में अधिक परिश्रम नहीं करना पड़ता
  • (B) इन्हें बार-बार पानी नहीं देना पड़ता
  • (C) अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में इनकी माँग अधिक है
  • (D) इनके उत्पादन में लागत कम आती है

Question 2(v):

'ये फ़सलें मिट्टी की कमियों के प्रति कम संवेदनशील हैं' पंक्ति का अभिप्राय है:

  • (A) मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार स्वयं को ढाल लेती हैं
  • (B) मिट्टी की गुणवत्ता का इन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता
  • (C) कम गुणवत्ता वाली मिट्टी में भी इन्हें लगाया जा सकता है
  • (D) कम गुणवत्ता वाली मिट्टी में इन्हें नहीं लगाया जा सकता

Question 2(vi):

गेहूँ, चावल जैसे अनाजों की तुलना में मोटा अनाज क्यों बेहतर है?

  • (A) कम लागत और पौष्टिकता से भरपूर होने के कारण
  • (B) कम मेहनत से खेतों में आसानी से पैदा होने के कारण
  • (C) सभी प्रकार की मिट्टी में उगाए जाने के कारण
  • (D) गेहूँ, चावल की तुलना में सस्ता होने के कारण

Question 2(vii):

मोटे अनाज को पोषक अनाज या सुपर फूड के नाम से क्यों जाना जाता है?

  • (A) अधिक टिकाऊ और गुणवत्ता से परिपूर्ण होने के कारण
  • (B) सुपाच्य और कम खर्चीला होने के कारण
  • (C) पौष्टिक और स्वास्थ्य के लिए अनुकूल होने के कारण
  • (D) बहुतायत में उपलब्ध होने के कारण

Question 2(viii):

मोटे अनाज की लोकप्रियता को बढ़ाया जा सकता है:

  • (A) गुणवत्ता के प्रति लोगों को जागरूक कर
  • (B) इसकी पैदावार को बढ़ाकर
  • (C) विदेशों में निर्यात बढ़ाकर
  • (D) लोगों के बीच इसे वितरित कर

Question 2(ix):

कथन: कदन्न की फ़सल को कम जलोढ़ या लोमी मिट्टी में भी उगाया जा सकता है। कारण: इन्हें जल, उर्वरक और कीटनाशकों की न्यूनतम जरूरत पड़ती है।

  • (A) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं
  • (B) कथन सही है, लेकिन कारण ग़लत है
  • (C) कथन और कारण दोनों सही हैं, लेकिन कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है
  • (D) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है

Question 2(x):

गद्यांश के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं? I. मोटे अनाज के सेवन से स्वास्थ्य सुदृढ़ होगा। II. मोटा अनाज कृषि-क्षेत्र को मजबूत करेगा। III. बदलती जलवायु परिस्थितियों में केवल मोटा अनाज ही उगाया जा सकेगा।

  • (A) केवल I
  • (B) केवल III
  • (C) I और II दोनों
  • (D) II और III दोनों

Question 3(i):

पूरे मुहल्ले में सूरदास की बदनामी का कारण था:

  • (A) दृष्टिहीन व्यक्ति के पास पाँच सौ से अधिक रुपये मिलना
  • (B) सुभागी का रात भर सूरदास की झोंपड़ी में रहना
  • (C) जमीन का मालिक होते हुए भी सूरदास का भीख माँगना
  • (D) गाँव वालों के मन में सूरदास के प्रति ईर्ष्या की भावना

Question 3(ii):

बालकों की विशेष रुचि होती है:

  • (A) संख्याओं में
  • (B) खाने में
  • (C) खेल में
  • (D) सोने में

Question 3(iv):

'दाँत निकाले हैं, टीसत है' - पंक्ति में 'टीसत' का अर्थ है:

  • (A) किसी भी चीज़ को दाँत से यों ही काटना
  • (B) कट जाने के कारण दर्द से कसकना
  • (C) दाँत निकाले जाने पर होने वाला दर्द
  • (D) नए दाँत निकलने पर होने वाला दर्द

Question 3(v):

बत्तख जब अंडा देने वाली होती है तब:

  • (A) अपने पंखों को फुलाकर बैठ जाती है
  • (B) अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरनाक हो जाती है
  • (C) पानी छोड़कर जमीन पर आ जाती है
  • (D) जमीन छोड़कर पानी में चली जाती है

Question 3(vi):

'आसमान तो घऊँ-घऊँ कर रहा था।' - पंक्ति का अर्थ है:

  • (A) आसमान गरज रहा था
  • (B) आसमान में बादल गरज रहे थे
  • (C) आसमान में बिजली कड़क रही थी
  • (D) आसमान में बादल घिर रहे थे

Question 3(vii):

कथन: अब मालवा में वैसा पानी नहीं गिरता जैसा गिरा करता था। कारण: विकास की औद्योगिक सभ्यता के दुष्प्रभाव से मालवा भी अछूता नहीं रहा।

  • (A) कथन तथा कारण दोनों ग़लत हैं
  • (B) कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है
  • (C) कथन तथा कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है
  • (D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है

Question 4(i):

सुखी कौन है?

  • (A) जिसका मन अपने नियंत्रण में है
  • (B) जिसके पास सुख-सुविधा के साधन हैं
  • (C) जो शारीरिक-मानसिक दृष्टि से स्वस्थ है
  • (D) जिसे किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं है

Question 4(ii):

दुखी व्यक्ति क्या करता है?

  • (A) अपने मन को नियंत्रण में करने की कोशिश
  • (B) अपनी कमजोरियों को छिपाने की कोशिश
  • (C) दूसरों को प्रसन्न करने की कोशिश
  • (D) दूसरों में दोष निकालने की कोशिश

Question 4(iii):

निम्नलिखित में राजा जनक से कुटज की तुलना करने का कारण नहीं है:

  • (A) अपने मन पर नियंत्रण रखना
  • (B) संसार में रहते हुए भी उससे मुक्त रहना
  • (C) कामनाओं से मुक्त वैरागी जीवन जीना
  • (D) दूसरों को समान स्तर पर लाने की कोशिश करना

Question 4(iv):

'कुटज अपने मन पर सवारी करता है, मन को अपने पर सवार नहीं होने देता' - कथन में निहित संदेश है:

  • (A) मन के कहे अनुसार जीवन में सभी कार्य करें
  • (B) कामनाओं की पूर्ति हेतु चुनौतियों का सामना करें
  • (C) यद्यपि मन चंचल है पर मन को अनदेखा न करें
  • (D) स्वयं पर नियंत्रण रखें, मन पर विजय प्राप्त करें

Question 4(v):

कथन: कमजोर, अस्थिर, चंचल मन वाला व्यक्ति बाह्य परिस्थितियों से जल्दी प्रभावित होता है। कारण: उसकी इंद्रियाँ उसके नियंत्रण में नहीं रहतीं, वह सदैव असंतुष्ट रहता है।

  • (A) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं
  • (B) कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है
  • (C) कथन और कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है
  • (D) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है

Question 5(i):

'खाली कटोरों में वसंत का उतरना' से अभिप्राय है:

  • (A) शहर में वसंत का आगमन होना
  • (B) खाली कटोरों का पैसों से भर जाना
  • (C) जीवन में प्रसन्नता का छा जाना
  • (D) वसंत में पेड़ों का फूलों से लद जाना

Question 5(ii):

'यह शहर इसी तरह खुलता है' - इस पंक्ति का आशय है:

  • (A) हर दिन की शुरुआत उल्लास के साथ होती है
  • (B) बनारस शहर की दिनचर्या निश्चित है
  • (C) इस शहर में दुकानें खुलने का एक निश्चित समय है
  • (D) हर दिन की शुरुआत पूजा-अर्चना से होती है

Question 5(iii):

'इसी तरह भरता और खाली होता है यह शहर' - इस पंक्ति में 'भरने और खाली' होने से अभिप्राय है:

  • (A) शहर की पूर्णता और रिक्तता से
  • (B) कटोरों के भरने और खाली होने से
  • (C) तीर्थयात्रियों के आवागमन से
  • (D) सैलानियों के घूमने-फिरने से

Question 5(iv):

'चमकती हुई गंगा' प्रतीकार्थ है:

  • (A) झिलमिल करती गंगा का
  • (B) चाँदी-सी चमकती गंगा का
  • (C) जीवनदायिनी गंगा का
  • (D) मोक्षदायिनी गंगा का

Question 5(v):

'अँधेरी गली' से अभिप्राय है:

  • (A) अंधकारयुक्त रास्ता
  • (B) सुनसान रास्ता
  • (C) मृत्युरूपी अंधकार
  • (D) जीवनरूपी अंधकार

Question 6(i):

महेश को अंग्रेज़ी भाषा के शब्दों का अर्थ समझने में कठिनाई का अनुभव होता है। रुक-रुक कर अपनी पसंद के समाचार जानने के लिए संचार के निम्नलिखित साधनों में से उसके लिए कौन-सा साधन उपयुक्त रहेगा?

  • (A) टी.वी.
  • (B) समाचार-पत्र
  • (C) रेडियो
  • (D) इंटरनेट

Question 6(ii):

समाचार-पत्रों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और उसे संदर्भ की तरह इस्तेमाल करने का कारण:

  • (A) उसका स्थायित्व का गुण है
  • (B) उसमें शब्दों का उपयुक्त प्रयोग है
  • (C) उसमें लिखित भाषा की विशेषताएँ हैं
  • (D) उसमें वर्तनी की शुद्धता है

Question 6(iii):

समाचार माध्यमों में काम करने वाले पत्रकार अपने पाठकों तथा श्रोताओं तक सूचनाएँ पहुँचाने के लिए लेखन के विविध रूपों का इस्तेमाल करते हैं, वह क्या कहलाता है?

  • (A) संपादकीय लेखन
  • (B) फ़ीचर लेखन
  • (C) स्तंभ लेखन
  • (D) पत्रकारीय लेखन

Question 6(iv):

विशेष रिपोर्ट तैयार करने के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों को ध्यान में रखकर उचित क्रम वाले विकल्प का चयन कर लिखिए: I. किसी घटना, समस्या या मुद्दे से संबंधित महत्त्वपूर्ण तथ्यों को इकट्ठा किया जाता है। II. किसी घटना, समस्या या मुद्दे की गहरी छानबीन की जाती है। III. तथ्यों का विश्लेषण कर नतीजे, प्रभाव और कारणों को स्पष्ट किया जाता है।

  • (A) III, I और II
  • (B) I, III और II
  • (C) II, III और I
  • (D) II, I और III

Question 6(v):

कारोबार और अर्थ जगत से जुड़ी रोजमर्रा की ख़बरें लिखी जाती हैं:

  • (A) उलटा पिरामिड शैली में
  • (B) कथात्मक शैली में
  • (C) सीधा पिरामिड शैली में
  • (D) विश्लेषणात्मक शैली में

Question 7:

निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए: (क) भीड़ भरी बस में यात्रा का अनुभव (ख) अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का बढ़ता कद (ग) युद्ध ही अंतिम विकल्प नहीं


Question 8(क):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर लगभग 60 शब्दों में उत्तर दीजिए: पत्रकारीय लेखन के किस रूप को पाठकों का अपना स्तंभ कहा जा सकता है और क्यों?


Question 8(ख):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर लगभग 60 शब्दों में उत्तर दीजिए: तकनीकी प्रगति के बावजूद हिन्दी की वेब पत्रकारिता अपने शैशवकाल में ही क्यों है? इसकी प्रगति के लिए क्या आवश्यक है?


Question 9:

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए: (क) 'शब्दों से जुड़ना कविता की दुनिया में प्रवेश करना है।' सिद्ध कीजिए। (ख) कहानी में संवादों की भूमिका स्पष्ट कीजिए। (ग) नाटक में स्वीकार एवं अस्वीकार की अवधारणा से क्या तात्पर्य है?


Question 10:

निम्नलिखित तीन प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में दीजिए: (क) 'सरोज स्मृति' एक शोक गीत है, टिप्पणी कीजिए। (ख) 'वसंत आया' कविता में कवि ने जीवन की किस विडंबना का उल्लेख किया है? स्पष्ट कीजिए। (ग) 'कूकभरी मूकता बुलाय आप बोलिहै' पंक्ति के संदर्भ में लिखिए कि घनानंद के इस विश्वास का आधार क्या है।


Question 11(a):

निम्नलिखित में से किसी एक काव्यांश की प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए: श्रमित स्वप्न की मधुमाया में, गहन-विपिन की तरु-छाया में, पथिक उनींदी श्रुति में किसने - यह विहाग की तान उठाई। लगी सतृष्ण दीठ थी सबकी, रही बचाए फिरती कबकी। मेरी आशा आह! बावली, तूने खो दी सकल कमाई।


Question 11(b) (OR):

सौर सुपेती आवै जूड़ी। जानहुँ सेज हिवंचल बूढ़ी।। चकई निसि बिछुरै दिन मिला। हौं निसि बासर बिरह कोकिला।। रैन अकेलि साथ नहिं सखी। कैसें जिऔं बिछोही पँखी।। बिरह सचान भँवै तन चाँड़ा। जीयत खाइ मुएँ नहिं छाँड़ा।।


Question 12:

निम्नलिखित तीन प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में दीजिए: (क) 'बालक बच गया' का अभिप्राय स्पष्ट करते हुए लिखिए कि बालक बचने की बात लेखक ने किस प्रसंग में कही है। (ख) डटकर खाने और अफर कर सोने वाले संवदिया के साथ ऐसा क्या हुआ कि बड़ी बहुरिया के गाँव बिंहपुर में उसे भूख-प्यास नहीं लग रही थी, नींद नहीं आ रही थी? (ग) 'दूसरा देवदास' कहानी के आधार पर लिखिए कि मंदिर में संभव के साथ क्या घटना घटी।


Question 13(a):

निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किसी एक गद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए: बात की काँट-छाँट का क्या कहना है! जो बातें उनके मुँह से निकलती थीं, उनमें एक विलक्षण वक्रता रहती थी। उनकी बातचीत का ढंग उनके लेखों के ढंग से एकदम निराला होता था। नौकरों तक के साथ उनका संवाद सुनने लायक होता था। अगर किसी नौकर के हाथ से कभी कोई गिलास वगैरह गिरा तो उनके मुँह से यही निकला कि "कारे बचा त नाहीं"। उनके प्रश्नों के पहिले 'क्यों साहब' अकसर लगा रहता था।


Question 13(b) (OR):

आने वाले वर्षों में सब कुछ मटियामेट हो जाएगा - झोंपड़े, खेत, ढोर, आम के पेड़ - सब एक गंदी, 'आधुनिक' औद्योगिक कॉलोनी की ईंटों के नीचे दब जाएगा - और ये हँसती-मुस्कुराती औरतें, भोपाल, जबलपुर या बैढ़न की सड़कों पर पत्थर कूटती दिखाई देंगी। शायद कुछ वर्षों तक उनकी स्मृति में अपने गाँव की तसवीर एक स्वप्न की तरह धुँधलाती रहेगी, किंतु धूल में लोटते उनके बच्चों को तो कभी मालूम भी नहीं होगा कि बहुत पहले उनके पुरखों का गाँव था - जहाँ आम झरा करते थे।


Question 14(a):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए: झोंपड़ी जल जाने और संचित जमा पूँजी खो जाने के बावजूद भी सूरदास किसी से प्रतिशोध लेने में विश्वास नहीं रखता, बल्कि पुनर्निर्माण की बात करता है। कथन के संदर्भ में सूरदास जैसे चरित्र की वर्तमान समय में क्या प्रासंगिकता है?


Question 14(b) (OR):

'अपना मालवा...' पाठ के संदर्भ में सदानीरा नदियों के नालों में बदल जाने के कारणों का उल्लेख कीजिए। इस दिशा में अपने सुझाव भी दीजिए।

CBSE Class 12 Hindi Elective 2024 Question Paper Details

Exam CBSE Class 12 Board Examination 2024
Subject Hindi Elective
Paper code 29-1-2
Exam date February 19, 2024
Time allowed 3 hours (plus 15 minutes of reading time, 10:15 AM to 10:30 AM)
Maximum marks 80
Total questions 14 (attempt 14)

CBSE Class 12 Hindi Elective Question Paper Pattern and Marking Scheme

The CBSE Class 12 Hindi Elective 2024 question paper is of 80 marks and has 14 questions, of which 14 are to be attempted. The tables below give the section-wise paper pattern and the split of marks, as printed in the official question paper.

CBSE Class 12 Hindi Elective Question Paper Pattern 2024

Section Questions Question Type Choice Marks per Question Marks
Section A (Khand A): Multiple choice / objective questions (40 marks) Q1 Poetry passage (padyansh): 8 multiple choice questions of 1 mark each All 1 8 8
Q2 Prose passage (gadyansh): 10 multiple choice questions of 1 mark each All 1 10 10
Q3 Purak pathya-pustak (supplementary textbook) based: 7 multiple choice questions of 1 mark each All 1 7 7
Q4 Pathya-pustak (textbook) prose extract: 5 multiple choice questions of 1 mark each All 1 5 5
Q5 Pathya-pustak (textbook) poetry extract: 5 multiple choice questions of 1 mark each All 1 5 5
Q6 Abhivyakti aur Madhyam (textbook) based: 5 multiple choice questions of 1 mark each All 1 5 5
Section B (Khand B): Descriptive questions (40 marks) Q7 Creative writing (rachnatmak lekh) on any one of three topics, about 100 words All 1 5 5
Q8 Short-answer questions of 3 marks each, both compulsory, about 60 words All 1 6 6
Q9 Short-answer questions of 3 marks each, any two of three, about 60 words All 1 6 6
Q10 Textbook-based short-answer questions: any two of three, about 40 words, 2 marks each All 1 4 4
Q11 Explanation with reference to context (prasang sahit vyakhya) of one of two poetry extracts (kavyansh), with internal choice All 1 6 6
Q12 Textbook-based short-answer questions: any two of three, about 40 words, 2 marks each All 1 4 4
Q13 Explanation with reference to context (prasang sahit vyakhya) of one of two prose extracts (gadyansh), with internal choice All 1 6 6
Q14 Purak pathya-pustak (supplementary textbook) question: one of two, about 60 words, with internal choice All 1 3 3
Total 14 questions Attempt 14 80

CBSE Class 12 Hindi Elective Marks Distribution 2024

Question Type Questions to Attempt Marks per Question Total Marks
Poetry passage (padyansh): 8 multiple choice questions of 1 mark each (Objective (MCQ)) 1 8 8
Prose passage (gadyansh): 10 multiple choice questions of 1 mark each (Objective (MCQ)) 1 10 10
Purak pathya-pustak (supplementary textbook) based: 7 multiple choice questions of 1 mark each (Objective (MCQ)) 1 7 7
Pathya-pustak (textbook) prose extract: 5 multiple choice questions of 1 mark each (Objective (MCQ)) 1 5 5
Pathya-pustak (textbook) poetry extract: 5 multiple choice questions of 1 mark each (Objective (MCQ)) 1 5 5
Abhivyakti aur Madhyam (textbook) based: 5 multiple choice questions of 1 mark each (Objective (MCQ)) 1 5 5
Creative writing (rachnatmak lekh) on any one of three topics, about 100 words (Descriptive) 1 5 5
Short-answer questions of 3 marks each, both compulsory, about 60 words (Descriptive) 1 6 6
Short-answer questions of 3 marks each, any two of three, about 60 words (Descriptive) 1 6 6
Textbook-based short-answer questions: any two of three, about 40 words, 2 marks each (Descriptive) 1 4 4
Explanation with reference to context (prasang sahit vyakhya) of one of two poetry extracts (kavyansh), with internal choice (Descriptive) 1 6 6
Textbook-based short-answer questions: any two of three, about 40 words, 2 marks each (Descriptive) 1 4 4
Explanation with reference to context (prasang sahit vyakhya) of one of two prose extracts (gadyansh), with internal choice (Descriptive) 1 6 6
Purak pathya-pustak (supplementary textbook) question: one of two, about 60 words, with internal choice (Descriptive) 1 3 3
Total 14 80