CBSE Class 12 Hindi Elective Question Paper 2025 Code 29-1-1 is available for download here. CBSE conducted the Class 12 Hindi Elective exam on March 15, 2025 from 10:30 AM to 1:30 PM. The Hindi Elective theory paper is of 80 marks.

Also Check: CBSE Class 12 Question Paper 2025 (All Subjects)

The Hindi Elective question paper includes the following types of questions:

  • The question paper has 13 questions, all compulsory (all three sections must be attempted), for 80 marks in 3 hours, with 15 minutes of extra reading time (paper distributed at 10:15 AM, reading until 10:30 AM)
  • Section A (Khand Ka, Q1 and Q2) tests unseen comprehension for 18 marks: a prose passage (Q1, 10 marks) and a poetry passage (Q2, 8 marks), each with MCQs and short-answer sub-questions of 1 or 2 marks
  • Section B (Khand Kha, Q3 to Q6) is based on Abhivyakti aur Madhyam for 22 marks: an essay of 5 marks (about 100 words), two questions of 6 marks (any two of three, about 60 words) and one compulsory question of 5 marks (1 + 2 + 2, 20 to 40 words)
  • Section C (Khand Ga, Q7 to Q13) is based on the textbooks Antra and Antaral for 40 marks: two 5-mark MCQ questions (poetry and prose extracts), two 4-mark questions (any two of three, about 40 words), two 6-mark extract explanations with internal choice and one 10-mark question (any two of three, about 100 words)
  • Internal choice (OR) is given in Q9 and Q12; the question order differs between sets of the same year, so the question numbers above are for this set only

CBSE Class 12 Hindi Elective Question Paper 2025 Code 29-1-1 PDF

CBSE Official PDFCD PDFCD PDF with Solutions
Download official PDF 2.38 MBDownload Collegedunia PDF 0.37 MB–

CBSE Class 12 Hindi Elective 2025 Set 29/1/1 Questions with Solutions

Question 1(i):

वर्ष 2024 का 'पृथ्वी दिवस' केंद्रित है -

  • (A) पर्यावरण
  • (B) प्लास्टिक
  • (C) जलवायु
  • (D) प्रदूषण

Question 1(ii):

गद्यांश में प्रयुक्त 'सभी लोग जाग जाएँ' का आशय है -

  • (A) पृथ्वी की रक्षा के प्रति सचेत हो जाएँ।
  • (B) समय पर अपने कर्तव्य की पूर्ति करें।
  • (C) अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन करें।
  • (D) पारंपरिक अंधविश्वासों से मुक्त हो जाएँ।

Question 1(iii):

पृथ्वी की माँ से तुलना का आधार है -

  • (A) पालन-पोषण का गुण
  • (B) रक्षा करने का गुण
  • (C) जन्म देने का गुण
  • (D) सहन करने का गुण

Question 1(iv):

प्रकृति के प्रति गांधीजी का क्या दृष्टिकोण था ?


Question 1(v):

बढ़ती हुई आबादी के कौन-कौन से दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं ?


Question 1(vi):

गैर-नवीकरणीय ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा के बीच के अंतर को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।


Question 1(vii):

प्रकृति की रक्षा प्रत्येक मनुष्य के लिए क्यों आवश्यक है ?


Question 2(i):

'धँसती ही जाती पृथ्वी में बड़ों-बड़ों की हस्ती' – पंक्ति का आशय है -

  • (A) पृथ्वी पर सब कुछ नश्वर है।
  • (B) पृथ्वी में बड़े-बड़े समा जाते हैं।
  • (C) शक्तिशालियों का जीवन क्षणभंगुर है।
  • (D) शक्तिशालियों का अधः पतन निश्चित है।

Question 2(ii):

शक्तिहीन का क्या हश्र होता है ?

  • (A) थक-हार कर बैठ जाता है।
  • (B) लोग उनको पनपने नहीं देते।
  • (C) लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाते।
  • (D) अस्तित्व नष्ट हो जाता है।

Question 2(iii):

कविता के केंद्रीय भाव को दर्शाने वाले कथन है/हैं

(I) संसार में जीने के लिए शक्तिशाली बनना पड़ेगा।

(II) हार मानने वालों के लिए मातृभूमि मरण-भूमि के समान है।

(III) यहाँ सब एक-दूसरे के विरोधी हैं।

  • (A) केवल (I)
  • (B) केवल (II)
  • (C) (I) और (II) दोनों ही
  • (D) (I) और (III) दोनों ही

Question 2(iv):

अपने को विद्रोही कौन और क्यों मानते हैं ?


Question 2(v):

इस काव्यांश के माध्यम से क्या सीख दी गई है ?


Question 2(vi):

गुरु गर्जना करने वाले बादलों का, वृक्षों के मस्तक पर अभिषेक करना क्या दर्शाता है ?


Question 3(क):

पत्रकारिता की भाषा में मुखड़ा किसे कहते हैं ? इसका क्या महत्त्व है ? (शब्द सीमा – लगभग 20 शब्द)


Question 3(ख):

“जनसंचार के माध्यम आपस में प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि एक-दूसरे के पूरक और सहयोगी हैं।” सिद्ध कीजिए। (शब्द सीमा – लगभग 40 शब्द)


Question 3(ग):

बीट किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए। (शब्द सीमा – लगभग 40 शब्द)


Question 4:

निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :

(क) समाचार पत्र-पत्रिकाओं में विभिन्न विषयों और क्षेत्रों से संबंधित जानकारी को क्यों शामिल किया जाता है ? स्पष्ट कीजिए।

(ख) दृश्य-श्रव्य माध्यमों की तुलना में मुद्रित माध्यम के पाठकों को कौन-कौन सी सुविधाएँ उपलब्ध हैं ?

(ग) 'खोजी रिपोर्ट' और 'इन डेप्थ रिपोर्ट' के अंतर को स्पष्ट कीजिए।


Question 5:

निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :

(क) नाटक प्रतियोगिता में जब मैंने महिला पात्र का अभिनय किया

(ख) खेलों से प्रतिस्पर्धा की सच्ची भावना

(ग) वरिष्ठ व्यक्तियों के प्रति हमारे कर्तव्य


Question 6:

निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :

(क) चित्रकला, संगीतकला या नृत्यकला की तरह कविता लेखन की कला सिखाई क्यों नहीं जा सकती ? स्पष्ट कीजिए।

(ख) नाटक के मंच-निर्देश हमेशा वर्तमान काल में ही क्यों लिखे जाते हैं ? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

(ग) कहानी में पात्रों के चरित्र-चित्रण का सबसे अधिक प्रभावशाली तरीका कौन सा है ? उदाहरण सहित लिखिए।


Question 7(i):

'कबहुँ न कीन्ह मोर मन भंगू' पंक्ति के माध्यम से राम के प्रति भरत के किस विश्वास का परिचय मिलता है ?

(I) राम उनके आग्रह पर अयोध्या लौट चलेंगे।

(II) राम भरत से बहुत प्रेम करते हैं।

(III) राम उनका मन नहीं तोड़ेंगे।

(IV) राम उन्हें क्षमा कर देंगे।

विकल्प :

  • (A) केवल (I)
  • (B) केवल (III)
  • (C) (I) और (III) दोनों
  • (D) (II) और (IV) दोनों

Question 7(ii):

राम की किस प्रकृति का वर्णन यहाँ किया गया है ?

  • (A) कृपापूर्ण
  • (B) क्षमापूर्ण
  • (C) दयापूर्ण
  • (D) प्रेमपूर्ण

Question 7(iii):

निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए :

कथन : भरत ने राम के सम्मुख कभी मुँह नहीं खोला।

कारण : शिष्टाचार की परंपरा रही है कि बड़ों के सामने विनम्रता का व्यवहार किया जाता है।

  • (A) कथन गलत है किंतु कारण सही है।
  • (B) कथन और कारण दोनों गलत हैं।
  • (C) कथन सही है किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।
  • (D) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या है।

Question 7(iv):

भरत ने राम के स्वभाव की किस विशेषता का उल्लेख किया है ?

  • (A) दूसरों पर दया करने की
  • (B) शत्रु को क्षमा करने की
  • (C) अपराधी पर भी क्रोध न करने की
  • (D) शरणागत पर कृपा करने की

Question 7(v):

'पुलकि सरीर सभाँ भए ठाढ़े' – पंक्ति के माध्यम से किसकी मनोदशा का वर्णन किया गया है ?

  • (A) भरत
  • (B) राम
  • (C) लक्ष्मण
  • (D) कैकेयी

Question 8:

काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में दीजिए :

(क) 'देवसेना का गीत' कविता के आधार पर लिखिए कि देवसेना के जीवन की विडंबना किसे कहा गया है और क्यों ?

(ख) ‘‘तोड़ो’ कविता का कवि सृजन का आकांक्षी है, विध्वंस का नहीं।’ सिद्ध कीजिए।

(ग) 'जो है वह सुगबुगाता है। जो नहीं है वह फेंकने लगता है पचखियाँ' पंक्ति के संदर्भ में 'सुगबुगाने' और 'पचखियाँ फेंकने' का आशय स्पष्ट कीजिए।


Question 9(a):

निम्नलिखित पठित काव्यांशों में से किसी एक की सप्रसंग व्याख्या कीजिए :

अगहन देवस घटा निसि बाढ़ी। दूभर, दुख सो जाइ किमि काढ़ी।।
अब धनि देवस बिरह भा राती। जरै बिरह ज्यों दीपक बाती।।
काँपा हिया जनावा सीऊ। तौ पै जाइ होइ सँग पीऊ।।
घर घर चीर रचा सब काहूँ। मोर रूप रँग लै गा नाहू।।


Question 9(b) (OR):

यह जन है – गाता गीत जिन्हें फिर और कौन गाएगा ?
पनडुब्बा – ये मोती सच्चे फिर कौन कृती लाएगा ?
यह समिधा – ऐसी आग हठीला बिरला सुलगाएगा।
यह अद्वितीय – यह मेरा – यह मैं स्वयं विसर्जित –
यह दीप, अकेला, स्नेह भरा
है गर्व भरा मदमाता, पर इसको भी पंक्ति को दे दो।


Question 10(i):

लेखक के पिता की किसमें रुचि थी ?

  • (A) फ़ारसी और हिंदी भाषा मिलाने में
  • (B) फ़ारसी और हिंदी गद्य मिलाने में
  • (C) नाटक और कविता मिलाकर पढ़ने में
  • (D) हिंदी-फ़ारसी भाषा की उक्तियाँ मिलाने में

Question 10(ii):

गद्यांश में रामचरितमानस और रामचन्द्रिका का उल्लेख क्यों किया गया है ?

  • (A) हिंदी साहित्य के विराट रूप का परिचय देने के लिए।
  • (B) घर के धार्मिक वातावरण का उल्लेख करने के लिए।
  • (C) लेखक के पिता की भक्ति भावना का उल्लेख करने के लिए।
  • (D) घर के साहित्यिक परिवेश से परिपूर्ण वातावरण का उल्लेख करने के लिए।

Question 10(iii):

लेखक के मन में भारतेंदु के संबंध में मधुर भावना जागने का कारण था -

  • (A) पिता द्वारा चित्ताकर्षक ढंग से उनके नाटकों का सुनाया जाना।
  • (B) हिंदी साहित्य जगत के प्रसिद्ध कवि और नाटककार होना।
  • (C) बचपन में सत्य हरिश्चंद्र नाटकों का मंचन करना।
  • (D) बचपन में सत्य हरिश्चंद्र के नाटकों का मंचन देखना।

Question 10(iv):

गद्यांश में प्रयुक्त 'अवस्था' शब्द का अर्थ है -

  • (A) हालत
  • (B) दशा
  • (C) आयु
  • (D) स्थिति

Question 10(v):

निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उचित विकल्प का चयन कर लिखिए :

कथन : बचपन में लेखक राजा हरिश्चंद्र और कवि हरिश्चंद्र में कोई अंतर नहीं कर पाता था।

कारण : लेखक की बाल-बुद्धि नाम की समानता के कारण दोनों को एक ही समझती थी।

  • (A) कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
  • (B) कारण सही है लेकिन कथन गलत है।
  • (C) कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
  • (D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।

Question 11:

गद्य खंड पर आधारित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में दीजिए :

(क) 'परिवेश का व्यक्तित्व निर्माण पर प्रभाव पड़ता है' – आचार्य रामचंद्र शुक्ल के व्यक्तित्व के आधार पर इस कथन की पुष्टि कीजिए।

(ख) हरगोबिन संवदिया था, उसके द्वारा बड़ी बहुरिया के संवाद को न पहुँचाने को आप कहाँ तक उचित मानते हैं ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।

(ग) विस्थापन के विरोध में पेड़ों का सूखना क्या दर्शाता है ? 'जहाँ कोई वापसी नहीं' पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।


Question 12(a):

निम्नलिखित पठित गद्यांशों में से किसी एक की सप्रसंग व्याख्या कीजिए :

“हरगोबिन भाई, तुमको एक संवाद ले जाना है। आज ही। बोलो, जाओगे न ?”
“कहाँ ?”
“मेरी माँ के पास।”
हरगोबिन बड़ी बहुरिया की छलछलाई आँखों में डूब गया, “कहिए, क्या संवाद है ?”
संवाद सुनाते समय बड़ी बहुरिया सिसकने लगी। हरगोबिन की आँखें भी भर आईं।... बड़ी हवेली की लक्ष्मी को पहली बार इस तरह सिसकते देखा है हरगोबिन ने। वह बोला, “बड़ी बहुरिया, दिल को कड़ा कीजिए।”
“और कितना कड़ा करूँ दिल ?... माँ से कहना, मैं भाई-भाभियों की नौकरी करके पेट पालूँगी। बच्चों की जूठन खाकर एक कोने में पड़ी रहूँगी, लेकिन यहाँ अब नहीं...अब नहीं रह सकूँगी।.... कहना, यदि माँ मुझे यहाँ से नहीं ले जाएगी तो मैं किसी दिन गले में घड़ा बाँधकर पोखरे में डूब मरूँगी।.... बथुआ-साग खाकर कब तक जीऊँ ? किसलिए....किसके लिए ?”


Question 12(b) (OR):

कहते हैं, पर्वत शोभा-निकेतन होते हैं। फिर हिमालय का तो कहना ही क्या ! पूर्व और अपर समुद्र-महोदधि और रत्नाकर – दोनों को दोनों भुजाओं से थाहता हुआ हिमालय 'पृथ्वी का मानदंड' कहा जाए तो गलत क्या है ? कालिदास ने ऐसा ही कहा था। इसी के पाद-देश में यह शृंखला दूर तक लोटी हुई है, लोग इसे शिवालिक शृंखला कहते हैं। 'शिवालिक' का क्या अर्थ है ? 'शिवालिक' या शिव के जटाजूट का निचला हिस्सा तो नहीं है ? लगता तो ऐसा ही है। शिव की लटियायी जटा ही इतनी सूखी, नीरस और कठोर हो सकती है। वैसे, अलकनंदा का स्रोत यहाँ से काफ़ी दूरी पर है, लेकिन शिव का अलक तो दूर-दूर तक छितराया ही रहता होगा। संपूर्ण हिमालय को देखकर ही किसी के मन में समाधिस्थ महादेव की मूर्ति स्पष्ट हुई होगी।


Question 13:

निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए :

(क) 'सूरदास की झोंपड़ी' पाठ के संदर्भ में सच्चे खिलाड़ी की पहचान बताते हुए उदाहरण सहित सिद्ध कीजिए कि सूरदास जीवन रूपी संग्राम का सच्चा खिलाड़ी था।

(ख) 'बिस्कोहर की माटी' पाठ में वर्णित ग्रामीण जीवन की झाँकी प्रस्तुत कीजिए।

(ग) 'डग-डग रोटी पग-पग नीर' वाले मालवा की वर्तमान स्थिति 'अपना मालवा खाऊ-उजाडू सभ्यता में' पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए। स्थिति के कारणों को स्पष्ट करते हुए यह भी लिखिए कि इसे कैसे सुधारा जा सकता है ?

CBSE Class 12 Hindi Elective 2025 Question Paper Details

Exam CBSE Class 12 Board Examination 2025
Subject Hindi Elective
Paper code 29-1-1
Exam date March 15, 2025
Time allowed 3 hours (plus 15 minutes of reading time, 10:15 AM to 10:30 AM)
Maximum marks 80
Total questions 13 (attempt 13)

CBSE Class 12 Hindi Elective Question Paper Pattern and Marking Scheme

The CBSE Class 12 Hindi Elective 2025 question paper is of 80 marks and has 13 questions, of which 13 are to be attempted. The tables below give the section-wise paper pattern and the split of marks, as printed in the official question paper.

CBSE Class 12 Hindi Elective Question Paper Pattern 2025

Section Questions Question Type Choice Marks per Question Marks
Section A (Khand Ka): Apathit bodh, unseen comprehension (18 marks) Q1 Prose passage (unseen comprehension): 7 sub-questions (MCQs and short answers) of 1 or 2 marks, total 10 marks All 1 10 10
Q2 Poetry passage (unseen comprehension): 6 sub-questions (MCQs and short answers) of 1 or 2 marks, total 8 marks All 1 8 8
Section B (Khand Kha): Abhivyakti aur Madhyam based (22 marks) Q3 Abhivyakti aur Madhyam: compulsory parts of 1 mark (about 20 words), 2 marks and 2 marks (about 40 words each) All 1 5 5
Q4 Abhivyakti aur Madhyam: short-answer questions, any two of three, about 60 words, 3 marks each (journalism: newspapers, print media, investigative reports) All 1 6 6
Q5 Creative essay (rachnatmak lekh) on any one of three topics, about 100 words All 1 5 5
Q6 Abhivyakti aur Madhyam: short-answer questions, any two of three, about 60 words, 3 marks each (poetry, drama and story writing) All 1 6 6
Section C (Khand Ga): Textbooks Antra and Antaral based (40 marks) Q7 Textbook poetry extract: 5 multiple choice questions of 1 mark each All 1 5 5
Q8 Textbook poetry questions: any two of three, about 40 words, 2 marks each All 1 4 4
Q9 Explanation with reference to context (prasang sahit vyakhya) of one of two poetry extracts, with internal choice All 1 6 6
Q10 Textbook prose extract: 5 multiple choice questions of 1 mark each All 1 5 5
Q11 Textbook prose questions: any two of three, about 40 words, 2 marks each All 1 4 4
Q12 Explanation with reference to context (prasang sahit vyakhya) of one of two prose extracts, with internal choice All 1 6 6
Q13 Textbook long-answer questions: any two of three, about 100 words, 5 marks each All 1 10 10
Total 13 questions Attempt 13 80

CBSE Class 12 Hindi Elective Marks Distribution 2025

Question Type Questions to Attempt Marks per Question Total Marks
Prose passage (unseen comprehension): 7 sub-questions (MCQs and short answers) of 1 or 2 marks, total 10 marks (Apathit bodh) 1 10 10
Poetry passage (unseen comprehension): 6 sub-questions (MCQs and short answers) of 1 or 2 marks, total 8 marks (Apathit bodh) 1 8 8
Abhivyakti aur Madhyam: compulsory parts of 1 mark (about 20 words), 2 marks and 2 marks (about 40 words each) (Abhivyakti aur Madhyam) 1 5 5
Abhivyakti aur Madhyam: short-answer questions, any two of three, about 60 words, 3 marks each (journalism: newspapers, print media, investigative reports) (Abhivyakti aur Madhyam) 1 6 6
Creative essay (rachnatmak lekh) on any one of three topics, about 100 words (Abhivyakti aur Madhyam) 1 5 5
Abhivyakti aur Madhyam: short-answer questions, any two of three, about 60 words, 3 marks each (poetry, drama and story writing) (Abhivyakti aur Madhyam) 1 6 6
Textbook poetry extract: 5 multiple choice questions of 1 mark each (Antra and Antaral) 1 5 5
Textbook poetry questions: any two of three, about 40 words, 2 marks each (Antra and Antaral) 1 4 4
Explanation with reference to context (prasang sahit vyakhya) of one of two poetry extracts, with internal choice (Antra and Antaral) 1 6 6
Textbook prose extract: 5 multiple choice questions of 1 mark each (Antra and Antaral) 1 5 5
Textbook prose questions: any two of three, about 40 words, 2 marks each (Antra and Antaral) 1 4 4
Explanation with reference to context (prasang sahit vyakhya) of one of two prose extracts, with internal choice (Antra and Antaral) 1 6 6
Textbook long-answer questions: any two of three, about 100 words, 5 marks each (Antra and Antaral) 1 10 10
Total 13 80